फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022: Delhi Capitals Coach Ricky Ponting To Miss Rajasthan Royals Match As Family Member Tests Positive For Covid

DC vs RR: राजस्थान के खिलाफ मैच से पहले दिल्ली पर कोरोना का साया, स्टेडियम में मौजूद नहीं रहेंगे कोच रिकी पोंटिंग, जानें कारण?

Fri, 22 Apr 2022 05:49 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 22 Apr 2022 05:49 PM IST
सार

दिल्ली की टीम में पिछले कुछ दिनों में कोरोना के कई मामले सामने आए हैं। 15 अप्रैल को सबसे पहले टीम के फीजियो पैट्रिक फारहार्ट कोरोना पॉजिटिव मिले थे। इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मिचेल मार्श और न्यूजीलैंड के विकेटकीपर बैटर टिम साइफर्ट समेत छह और लोग संक्रमित मिले हैं। 

विज्ञापन
IPL 2022: Delhi Capitals Coach Ricky Ponting To Miss Rajasthan Royals Match As Family Member Tests Positive For Covid
दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच रिकी पोंटिंग - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

दिल्ली कैपिटल्स के कैंप में एक बार फिर कोरोना का खतरा मंडराने लगा है। टीम के हेड कोच रिकी पोंटिंग के परिवार का कोई सदस्य कोरोना संक्रमित मिला है। यह सदस्य पोंटिंग के साथ ही होटल में रुका था। ऐसे में पोंटिंग को आज होने वाले दिल्ली बनाम राजस्थान मैच से दूर रहने को कहा गया है। साथ ही कोरोना संक्रमित सदस्य को आइसोलेट कर दिया गया है और मेडिकल टीम उनका ध्यान रख रही है। वहीं, पोंटिंग को भी पांच दिनों के लिए आइसोलेट कर दिया गया है।
विज्ञापन


आज दिल्ली और राजस्थान के बीच मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होना है। दिल्ली की टीम में पिछले कुछ दिनों में कोरोना के कई मामले सामने आए हैं। 15 अप्रैल को सबसे पहले टीम के फीजियो पैट्रिक फारहार्ट कोरोना पॉजिटिव मिले थे। इसके बाद 16 अप्रैल को दिल्ली के स्पोर्ट्स मसाज थेरेपिस्ट चेतन कुमार भी संक्रमित पाए गए थे। 
विज्ञापन



पंजाब के खिलाफ मैच में दिल्ली के कोच पोंटिंग और बाकी खिलाड़ी और स्टाफ मास्क पहने नजर आए थे।
 

18 अप्रैल को ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मिचेल मार्श, टीम डॉक्टर अभिजीत साल्वी, सोशल मीडिया कंटेंट टीम मेंबर अकाश माने की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। 20 अप्रैल को दिल्ली की टीम के एक और खिलाड़ी न्यूजीलैंड के टिम साइफर्ट कोरोना संक्रमित मिले थे। अब पोंटिंग के परिवार का सदस्य भी संक्रमित मिला है। दिल्ली कैपिटल्स के कैंप में कुल संक्रमितों की संख्या सात हो गई है। 

हालांकि, परिवार के सदस्य के पॉजिटिव आने के बावजूद पोंटिंग की दो बार कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है, लेकिन टीम हित को देखते हुए मैनेजमेंट और मेडिकल टीम ने उन्हें पांच दिन आइसोलेट रहने के लिए कहा है, क्योंकि वह उस सदस्य के क्लोज कॉन्टैक्ट थे। इसलिए वह आज के मैच में मैदान पर मौजूद नहीं रहेंगे। 


पंजाब के खिलाफ मैच के दौरान रिकी पोंटिंग
विज्ञापन

मिचेल मार्श और साइफर्ट के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद 20 अप्रैल को दिल्ली बनाम पंजाब मैच पर भी तलवार लटक गई थी। हालांकि, साइफर्ट के अलावा बाकी स्टाफ और खिलाड़ी निगेटिव आए थे। ऐसे में सबसे पहले मैच के वेन्यू को बदल कर पुणे से मुंबई किया गया, फिर मैच का भी आयोजन हुआ। इसे दिल्ली ने जीत लिया था। मैच के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों को एक-दूसरे से हाथ मिलाने से मना किया गया था। 

मैच के बाद दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान पंत ने बताया था कि साइफर्ट के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद मैच को स्थगित किया जा रहा था, लेकिन हमने हिम्मत जुटाई और मैदान पर उतरे। इसके बाद राजस्थान के खिलाफ आज वाला मैच भी पुणे में होना था, लेकिन उसे भी मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में  शिफ्ट किया गया। अब पोंटिंग के परिवार के सदस्य की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद एक बार फिर टीम पर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं।


पंजाब के खिलाफ मैच से पहले पोंटिंग और रोवमन पॉवेल कुछ यूं नजर आए
विज्ञापन

पिछले सीजन भी सामने आए थे कई मामले
पिछले सीजन भी 29 मैचों के बाद कई टीमों में कोरोना के मामले सामने आने के बाद टूर्नामेंट को स्थगित कर दिया गया था। इसके बाद मई में इस टूर्नामेंट को स्थगित कर दिया गया था। 
  • आईपीएल के 14वें सीजन यानी पिछले सीजन कई खिलाड़ी, कोच और अन्य स्टाफ संक्रमित पाए गए थे। 
  • सबसे पहले कोलकाता के वरुण चक्रवर्ती और संदीप वॉरियर कोरोना की चपेट में आए थे। 
  • इसके बाद कोलकाता और बैंगलोर के मैच को टाल दिया गया था। इसके बाद दिल्ली की टीम को क्वारंटीन किया गया था।
  • दिल्ली के अमित मिश्रा भी कोरोना संक्रमित पाए गए थे। वहीं, चेन्नई के बॉलिंग कोच लक्ष्मीपति बालाजी और सनराइजर्स हैदराबाद के ऋद्धिमान साहा भी कोरोना पॉजिटिव आए थे।
  • इतने मामले सामने आने के बाद आईपीएल को स्थगित कर दिया गया था। 14वें सीजन के बाकी बचे हुए 31 मैच सितंबर-अक्तूबर में यूएई में कराए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed