{"_id":"625b8e5badc415678c6c8207","slug":"ipl-2022-dc-vs-rcb-analysis-rishabh-pant-big-mistake-dinesh-karthik-scored-28-runs-in-mustafizur-rahman-over-check-why-delhi-capitals-lost","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"DC vs RCB Analysis: ऋषभ पंत की एक गलती दिल्ली कैपिटल्स पर पड़ी भारी, दिनेश कार्तिक ने एक ही ओवर में पलट दिया मैच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
DC vs RCB Analysis: ऋषभ पंत की एक गलती दिल्ली कैपिटल्स पर पड़ी भारी, दिनेश कार्तिक ने एक ही ओवर में पलट दिया मैच
Sun, 17 Apr 2022 09:19 AM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Sun, 17 Apr 2022 09:19 AM IST
सार
आरसीबी ने दिनेश कार्तिक की तूफानी पारी के दम पर दिल्ली को हरा दिया। 36 साल के कार्तिक संभवत: अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी इन दिनों कर रहे हैं। उन्होंने लगातार मुकाबलों में तूफानी पारियां खेलकर यह साबित कर दिया है।
विज्ञापन
दिल्ली को बैंगलोर के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा
- फोटो : IPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईपीएल में शनिवार (16 अप्रैल) को दिल्ली कैपिटल्स को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा। दिल्ली की सीजन में यह तीसरी हार है। दूसरी ओर, बैंगलोर की टीम ने चौथी जीत दर्ज की है। उसने दिनेश कार्तिक की तूफानी पारी के दम पर दिल्ली को हरा दिया। 36 साल के कार्तिक संभवत: अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी इन दिनों कर रहे हैं। उन्होंने लगातार मुकाबलों में तूफानी पारियां खेलकर यह साबित कर दिया है।
दूसरी ओर, भारत के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। विकेटकीपिंग से लेकर बल्लेबाजी तक में पंत का भाग्य उनके साथ नहीं दिखाई दे रहा। मौजूदा सीजन के पांच मुकाबलों में पंत एक भी अर्धशतक नहीं लगा सके। इसका असर दिल्ली के मध्यक्रम में दिखाई दे रहा है। टीम अच्छी शुरुआत के बावजूद मैच हार रही है। पंत ने सीजन में क्रमश: 1, 43, 39*, 27 और 34 रन की पारी खेली है।

दिनेश कार्तिक
- फोटो : IPL/BCCI
मैच में टर्निंग पॉइंट
1. पंत ने कार्तिक को दिया जीवनदान: 12 ओवर की दूसरी गेंद पर ग्लेन मैक्सवेल के आउट होने के बाद दिनेश कार्तिक क्रीज पर आए। 14वें ओवर की तीसरी गेंद पर उन्हें जीवनदान मिला। कुलदीप की गेंद कार्तिक के बल्ले से लगकर विकेटकीपर पंत के पास गई। पंत उसे लपक नहीं पाए। इस तरह खतरनाक कार्तिक को एक जीवनदान मिल गया।
2. कार्तिक ने मुस्तफिजूर को धोया: जीवनदान मिलने के बाद कार्तिक तेजी से रन बनाने लगे। उन्होंने 17 ओवर की समाप्ति के बाद 20 गेंद पर नाबाद 24 रन बना लिए थे। उस समय आरसीबी का स्कोर पांच विकेट पर 132 रन था। ऐसा लग रहा था कि अगले तीन ओवरों टीम ज्यादा से 35-40 रन ही बना सकेगी। 18वां ओवर लेकर मुस्तफिजूर आए। कार्तिक ने पहली, दूसरी और तीसरी गेंद पर लगातार तीन चौके लगाए। इसके बाद चौथी और पाचंवीं गेंद पर छक्का जड़ दिया। छठी गेंद पर चौका लगाकर कार्तिक ने अपना अर्धशतक पूरा किया। इस ओवर में कुल 28 रन बने। यहां से मैच पलट गया। आरसीबी बड़े स्कोर की ओर बढ़ गई। उसने फिर आखिरी तीन ओवरों में 57 रन बनाए।
3. कोहली के कैच ने दिल्ली की उम्मीद तोड़ी: 190 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम ने 16 ओवर में 5 विकेट पर 134 रन बना लिए थे। उसे जीत के लिए आखिरी चार ओवरों में 56 रन बनाने थे। यह स्कोर टी20 में हासिल किया जा सकता था। क्रीज पर तूफानी बल्लेबाज पंत थे। ऐसे में दिल्ली का पलड़ा भारी लग रहा था। 17वें ओवर में सिराज गेंदबाजी करने आए। उनकी फुल टॉस गेंद को पंत कवर के ऊपर से मारना चाहते थे। विराट कोहली ने ऊपर उछलते हुए एक हाथ से बेहतरीन कैच लिया। इस कैच के कारण पंत को आउट होना पड़ा और दिल्ली की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। अंत में उसे हार का सामना करना पड़ा।

ग्लेन मैक्सवेल
- फोटो : IPL/BCCI
आरसीबी के लिए मैच में क्या-क्या हुआ?
सकारात्मक पक्ष: बल्लेबाजी में दिनेश कार्तिक और ग्लेन मैक्सवेल ने अर्धशतक लगाया। दोनों ने अपने अनुभव से टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। शाहबाज अहमद ने एक बार फिर से अहम योगदान दिया और 21 गेंद पर नाबाद 32 रन बनाए। गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज और जोश हेजलवुड की जोड़ी ने कमाल किया। दोनों ने नियमित अंतराल पर दिल्ली के विकेट लिए। सिराज को दो और हेजलवुड को तीन सफलता मिली।
नकारात्मक पक्ष: कप्तान फाफ डुप्लेसिस, अनुज रावत और विराट कोहली ने एक बार से बल्लेबाजी में निराश किया। तीनों के प्रदर्शन में निरंतरता की कमी साफ दिखाई दे रही है। पहले मैच में प्रभावित करने वाले सुयश प्रभुदेसाई लगातार दूसरे मैच में फ्लॉप रहे। गेंदबाजी में शाहबाज अहमद, हर्षल पटेल और वनिंदु हसरंगा महंगे साबित हुए। तीनों ने नौ से ज्यादा की इकोनॉमी से रन दिए।

डेविड वॉर्नर
- फोटो : IPL/BCCI
दिल्ली के लिए मैच में क्या-क्या हुआ?
सकारात्मक पक्ष: गेंदबाजी में शार्दुल ठाकुर और अक्षर पटेल ने ज्यादा रन नहीं लुटाए और एक-एक विकेट अपने नाम किया। बल्लेबाजी में ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक ओपनर डेविड वॉर्नर ने अपने अंदाज में बल्लेबाजी की और ताबड़तोड़ तरीके से 38 गेंद पर 66 रन ठोक दिए। गेंदबाजी के बाद शार्दुल ने बल्ले से भी योगदान दिया और नौ गेंद पर 17 रन बनाए।
नकारात्मक पक्ष: गेंदबाजी में मुस्तफिजूर रहमान, खलील अहमद और कुलदीप यादव महंगे साबित हुए। खलील और कुलदीप को एक-एक सफलता जरूर मिली, लेकिन दोनों ने रन लुटाए। बल्लेबाजी में पृथ्वी शॉ में निरंतरता की कमी एक बार फिर देखने को मिली। 13 गेंद पर 16 रन बनाकर उन्होंने अपना विकेट गंवा दिया। पंत ने 17 गेंद पर 34 रन जरूर बनाए, लेकिन उनके जैसे बल्लेबाज से टीम को बड़ी पारी की उम्मीद रहती है। इसके अलावा जिस मौके पर उन्होंने अपना विकेट गंवाया उससे दिल्ली को काफी नुकसान हुआ। मिशेल मार्श सीजन में पहला मैच खेल रहे थे और 24 गेंद पर 14 रन ही बना सके। रोवमन पॉवेल और ललित यादव एक बार फिर से फेल हो गए।