फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 DC vs MI Rohit Sharma fined Rs 12 lakh for slow over rate in IPL match

IPL 2022: मुंबई इंडियंस को दोहरा झटका, पहले दिल्ली से मैच हारे फिर रोहित शर्मा पर लगा लाखों रुपये का जुर्माना

Sun, 27 Mar 2022 10:13 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: रोहित राज Updated Sun, 27 Mar 2022 10:13 PM IST
सार

मुंबई ने मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 177 रन बनाए। जवाब में दिल्ली की टीम ने 18.2 ओवर में छह विकेट पर 179 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।

विज्ञापन
IPL 2022 DC vs MI Rohit Sharma fined Rs 12 lakh for slow over rate in IPL match
रोहित शर्मा - फोटो : आईपीएल

विस्तार

आईपीएल के दूसरे मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को रोमांचक मैच में चार विकेट से हरा दिया। इस हार के बाद मुंबई की टीम की एक और झटका लगा। धीमी ओवर गति के कारण कप्तान रोहित शर्मा पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। मुंबई ने मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 177 रन बनाए। जवाब में दिल्ली की टीम ने 18.2 ओवर में छह विकेट पर 179 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन


आईपीएल ने एक मीडिया विज्ञप्ति में कहा, "मुंबई इंडियंस पर 27 मार्च को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल 2022 मैच के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखने के बाद जुर्माना लगाया गया है। यह न्यूनतम ओवर रेट अपराधों से संबंधित आईपीएल की आचार संहिता के तहत सीजन का पहला अपराध है। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।"
विज्ञापन


मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। रोहित शर्मा और ईशान किशन ने शानदार शुरुआत की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 8.2 ओवरों में 67 रनों की साझेदारी की। रोहित शर्मा 32 गेंद पर 41 रन बनाकर आउट हुए। उनके आउट होने के बाद ईशान किशन को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज ज्यादा देर तक नहीं टिक सका। अनमोलप्रीत सिंह आठ, तिलक वर्मा 22, कीरोन पोलार्ड तीन और टिम डेविड 12 रन बनाकर आउट हुए। ईशान किशन ने 48 गेंद पर नाबाद 81 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 11 चौके और दो छक्के लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली कैपिटल्स की पारी की बात करें तो टिम साइफर्ट और पृथ्वी शॉ ने पहले विकेट के लिए 3.3 ओवर में 30 रन जोड़े। साइफर्ट 14 गेंद पर 21 रन बनाकर आउट हुए। उनके बाद मंदीप सिंह खाता खोले बगैर पवेलियन लौट गए। ऋषभ पंत एक रन और रोवमन पॉवेल खाता खोले बगैर आउट हुए। शार्दुल ठाकुर ने 22 रन बनाए। ललित यादव और अक्षर पटेल ने 75 रनों की साझेदारी की। ललित 38 गेंद पर 48 और अक्षर 17 गेंद पर 38 रन बनाकर नाबाद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed