फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 David Warner deliberately missed chance to complete a century Rovman Powell revealed Delhi Capitals vs Sunrisers Hyderabad

IPL 2022: डेविड वॉर्नर ने जानबूझकर पूरा नहीं किया शतक, रोवमन पॉवेल से बोले- क्रिकेट ऐसे नहीं खेला जाता

Fri, 06 May 2022 08:20 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: रोहित राज Updated Fri, 06 May 2022 08:20 PM IST
सार

दिल्ली ने 20 ओवर में तीन विकेट पर 207 रन बनाए। वॉर्नर ने नाबाद 92 और पॉवेल ने नाबाद 67 रन बनाए। वॉर्नर ने 58 गेंद की पारी में 12 चौके और तीन छक्के लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 158.62 का रहा। पॉवेल ने 35 गेंद की पारी में तीन चौके और छह छक्के लगाए।

विज्ञापन
IPL 2022 David Warner deliberately missed chance to complete a century Rovman Powell revealed Delhi Capitals vs Sunrisers Hyderabad
रोवमन पॉवेल और डेविड वॉर्नर - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

दिल्ली कैपिटल्स के विस्फोटक ओपनर डेविड वॉर्नर ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 92 रनों की शानदार पारी खेली। उनकी पारी की बदौलत दिल्ली ने हैदराबाद को आईपीएल के 50वें मैच में 21 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ ही दिल्ली की टीम पांचवें स्थान पर पहुंच गई। वहीं, हैदराबाद की टीम छठे पायदान पर खिसक गई। मैच में वॉर्नर के पास 20वें ओवर में शतक लगाने के मौका था, लेकिन उन्होंने जानबूझकर उसे छोड़ दिया।
विज्ञापन


दरअसल, दिल्ली की पारी के 19वें ओवर के बाद वॉर्नर 58 गेंद पर 92 रन बनाकर नाबाद थे। दूसरे छोर पर उनके साथ रोवमन पॉवेल थे। पॉवेल ने 29 गेंद पर 49 रन बना लिए थे। 20वें ओवर में गेंदबाजी के लिए उमरान मलिक आए। पॉवेल ने पहली गेंद पर छक्का जड़ दिया। उन्होंने वॉर्नर से ओवर के दौरान एक रन लिए पूछा था।
विज्ञापन


पॉवेल ने पारी समाप्त होने के बाद इस बात का खुलासा किया। पॉवेल ने कहा- मैं उनसे पूछा था कि क्या आप चाहते हो कि मैं एक रन लूं? इससे आप अपना शतक पूरा कर सकते हैं। इस पर वॉर्नर ने मुझे कहा- सुनो, क्रिकेट ऐसे नहीं खेला जाता है। आपको ज्यादा से ज्यादा लंबे शॉट लगाने का प्रयास करना चाहिए। फिर मैंने ऐसा ही किया।''
विज्ञापन
विज्ञापन


पॉवेल ने उमरान मलिक की पहली गेंद पर छक्का लगाने के बाद दूसरी गेंद को डॉट (एक भी रन नहीं) खेला। तीसरी गेंद पर उन्होंने शानदार चौका लगाया। उमरान ने चौथी गेंद 157 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से की। यह आईपीएल 2022 की सबसे तेज गेंद थी। पॉवेल ने इसे भी चौके के लिए बाउंड्री से बाहर भेज दिया। पांचवीं गेंद पर उन्होंने एक और चौका लगाया। आखिरी गेंद पर एक रन लिया। इस तरह पॉवेल ने उमरान के आखिरी ओवर में 19 रन बनाए।


दिल्ली ने 20 ओवर में तीन विकेट पर 207 रन बनाए। वॉर्नर ने नाबाद 92 और पॉवेल ने नाबाद 67 रन बनाए। वॉर्नर ने 58 गेंद की पारी में 12 चौके और तीन छक्के लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 158.62 का रहा। पॉवेल ने 35 गेंद की पारी में तीन चौके और छह छक्के लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 191.43 का रहा। 208 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 186 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed