फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022: Dairy Company Amul also became a fan of Sunrisers Hyderabad Umran Malik, gave this interesting reaction in post

IPL 2022: अमूल भी बना हैदराबाद के तूफानी गेंदबाज उमरान मलिक का फैन, दिया ये दिलचस्प रिएक्शन

Tue, 03 May 2022 02:26 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 03 May 2022 02:26 PM IST
सार

अमूल का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। फैन्स भी इस पोस्ट को देखकर काफी खुश हैं। जम्मू-कश्मीर के उमरान ने इस सीजन अपनी तूफानी गेंदबाजी से तहलका मचा दिया है।

विज्ञापन
IPL 2022: Dairy Company Amul also became a fan of Sunrisers Hyderabad Umran Malik, gave this interesting reaction in post
अमूल ने इस तस्वीर को पोस्ट किया है - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईपीएल 2022 में अब तक की सबसे तेज गेंद सनराइजर्स हैदराबाद के तूफानी गेंदबाज उमरान मलिक ने फेंकी। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 154 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी। यह गेंद एक यॉर्कर थी और इसे चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने बेहतरीन अंदाज में डिफेंड किया। उमरान की स्पीड की चारों ओर से तारीफ हो रही है।
विज्ञापन


कई पूर्व क्रिकेटर्स उनकी तारीफ कर चुके हैं और उनके लिए अलग से कोच नियुक्त करने की भी मांग हो रही है। अब डेयरी कंपनी 'अमूल' कंपनी ने भी उमरान को सबसे तेज गेंद फेंकने के लिए अपने अंदाज में बधाई दी है। अमूल ने स्वदेशी सोशल मीडिया हैंडल 'कू' पर पोस्ट कर उमरान को बधाई दी। 
विज्ञापन



उमरान मलिक

इस पोस्ट के साथ कैप्शन में अमूल ने लिखा- 'उमरन्स इन लाइक द विन्ड!' और नीचे में लिखा- 'अमूल मलिक इट क्लीन!'। अमूल का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। फैन्स भी इस पोस्ट को देखकर काफी खुश हैं। जम्मू-कश्मीर के उमरान ने इस सीजन अपनी तूफानी गेंदबाजी से तहलका मचा दिया है।

पिछले सीजन ही उन्हें हैदराबाद से खेलने का मौका मिला था और इस सीजन से पहले हैदराबाद ने उन्हें रिटेन किया था। उमरान ने अब तक इस फैसले को सही साबित किया है और नौ मैचों में 15 विकेट झटके हैं। इस सीजन गुजरात के खिलाफ उमरान ने चार ओवर में 25 रन देकर पांच विकेट झटके थे, जो कि इस सीजन की बेस्ट बॉलिंग है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed