फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 CSK vs GT Who is Matheesha Pathirana CSK Junior Malinga take Shubman Gill wicket on his first delivery

IPL 2022: 'बेबी मलिंगा' ने आते ही दिखाया अपना जलवा, डेब्यू मैच में पहली गेंद पर विकेट लेने वाले पहले श्रीलंकाई बने

Sun, 15 May 2022 10:57 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: रोहित राज Updated Sun, 15 May 2022 10:57 PM IST
सार

श्रीलंका मथीशा पथिराना को चेन्नई ने एडम मिल्ने के चोटिल होने के बाद टीम में शामिल किया गया था। उन्हें अपने ही देश के महेश तीक्षणा की जगह खेलने का मौका मिला। पथिराना ने निराश नहीं किया है।

विज्ञापन
IPL 2022 CSK vs GT Who is Matheesha Pathirana CSK Junior Malinga take Shubman Gill wicket on his first delivery
मथीशा पथिराना - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

गुजरात टाइटंस के खिलाफ चेन्नई सुपरकिंग्स को फिर से हार मिली है। गुजरात ने उसे दूसरी बार सीजन में हराया है। रविवार (15 मई) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। उन्होंने टीम में चार बदलाव किए। रॉबिन उथप्पा, अंबाती रायुडू, ड्वेन ब्रावो और महेश तीक्षणा को बाहर किया गया। प्रशांत सोलंकी और मथीशा पथिराना को डेब्यू करने का मौका मिला। जगदीशन और सैंटनर की वापसी हुई।
विज्ञापन


श्रीलंका मथीशा पथिराना को चेन्नई ने एडम मिल्ने के चोटिल होने के बाद टीम में शामिल किया गया था। उन्हें अपने ही देश के महेश तीक्षणा की जगह खेलने का मौका मिला। पथिराना ने निराश नहीं किया है। उन्होंने अपने पहले ओवर की पहली ही गेंद पर शुभमन गिल को आउट कर दिया। गिल को उन्होंने एलबीडब्यू कर दिया। इसके बाद अपने दूसरे ओवर की पहली गेंद पर हार्दिक पांड्या को पवेलियन भेज दिया। पांड्या सात रन बनाकर शिवम दुबे को कैच थमा बैठे।
विज्ञापन


पथिराना ने बनाया रिकॉर्ड
पथिराना डेब्यू मैच में अपनी पहली गेंद पर विकेट लेने वाले नौवें गेंदबाज बने। उनसे पहले पांच भारतीय और तीन विदेशी गेंदबाजों ने ऐसा किया था। विदेशियों में ऑस्ट्रेलिया के शेन हारवूड, दक्षिण अफ्रीका के चार्ल लैंगवेल्ट और वेस्टइंडीज के अल्जारी जोसेफ शामिल हैं। पथिराना आईपीएल डेब्यू में पहली गेंद पर विकेट लेने वाले श्रीलंका के पहले गेंदबाज बन गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईपीएल में डेब्यू मैच में पहली गेंद पर विकेट लेने वाले गेंदबाज
गेंदबाज टीम खिलाफ बल्लेबाज साल
ईशांत शर्मा कोलकाता आरसीबी राहुल द्रविड़ 2008
विल्किन मोटा पंजाब चेन्नई सुरेश रैना 2008
शेन हारवूड राजस्थान दिल्ली अजहर बिलखिया 2009
अमित सिंह राजस्थान पंजाब सन्नी सोहल 2009
चार्ल लैंगवेल्ट कोलकाता राजस्थान रॉब क्वीनी 2009
अली मुर्तजा मुंबई राजस्थान नमन ओझा 2010
टीपी सुधिंद्र डेक्कन चार्जर्स चेन्नई फाफ डुप्लेसिस 2012
अल्जारी जोसेफ मुंबई हैदराबाद डेविड वॉर्नर 2019
मथीशा पथिराना चेन्नई गुजरात टाइटंस शुभमन गिल 2022

कौन हैं पथिराना?
19 साल 148 दिन के पथिराना का जन्म श्रीलंका के कैंडी में हुआ था। उन्होंने अभी तक एक भी प्रथम श्रेणी मैच में हिस्सा नहीं लिया है। पथिराना श्रीलंका के खिलाफ इस साल आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप में खेले थे। इस साल आईपीएल नीलामी में उन्होंने रजिस्ट्रेशन कराया था। उनका बेस प्राइस 20 लाख रुपये थे। उस समय पथिराना को किसी ने नहीं खरीदा था। बाद में चेन्नई ने मिल्ने के चोटिल होने के बाद उन्हें अपनी टीम में शामिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed