फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 Chennai Super Kings and Kolkata Knight Riders may play in opening match playoff likely in Ahmedabad

IPL 2022: चेन्नई सुपरकिंग्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच हो सकता है पहला मैच, अहमदाबाद में प्लेऑफ की संभावना

Sun, 27 Feb 2022 04:07 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sun, 27 Feb 2022 04:07 PM IST
सार

आईपीएल 2022 की शुरुआत 26 मार्च को होगी। वहीं, फाइनल मुकाबला 29 मई को खेला जाएगा। पहला मैच चार बार की चैंपियन टीम चेन्नई सुपरकिंग्स और दो बार खिताब जीतने वाली कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच होने की संभावना है।

विज्ञापन
IPL 2022 Chennai Super Kings and Kolkata Knight Riders may play in opening match playoff likely in Ahmedabad
चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान श्रेयस अय्यर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 15वें सीजन के शेड्यूल का इंतजार क्रिकेट प्रेमी बेसब्री से कर रहे हैं। टूर्नामेंट की शुरुआत 26 मार्च को होगी। वहीं, फाइनल मुकाबला 29 मई को खेला जाएगा। पहला मैच चार बार की चैंपियन टीम चेन्नई सुपरकिंग्स और दो बार खिताब जीतने वाली कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच होने की संभावना है। इसका मतलब है कि कोलकाता के नए कप्तान अय्यर को अनुभवी धोनी का सामना उद्घाटन मैच में ही करना पड़ सकता है।
विज्ञापन


इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, आईपीएल के 15वें सीजन का उद्घाटन मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में प्लेऑफ के चारों मैच खेले जाने की संभावना है। वानखेड़े में लीग राउंड के कुल 20 मैच खेले जाएंगे। इसके अलावा मुंबई के ही डीवाई पाटिल स्टेडियम में 20 और ब्रेब्रोर्न स्टेडियम में 15 मुकाबले होंगे। वहीं, पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में भी 15 मैच आयोजित होंगे।
विज्ञापन


टूर्नामेंट के लिए मिलेगा अलग ट्रैफिक लेन
ट्रेनिंग के लिए बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के मैदान और ठाणे में दादोजी कोंडादेव स्टेडियम का इस्तेमाल किया जाएगा। महाराष्ट्र सरकार द्वारा बीसीसीआई को टूर्नामेंट के लिए एक ट्रैफिक लेन दिए जाने का आश्वासन मिला है। इससे आईपीएल टीमों को जाम से बचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आदित्य ठाकरे ने बीसीसीआई के साथ की बैठक
एमसीए की संचालन परिषद के अध्यक्ष मिलिंद नार्वेकर ने कहा कि उन्होंने शनिवार को बीसीसीआई के साथ बैठक की। इस दौरान महाराष्ट्र के पर्यटन और पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे भी मौजूद थे। नार्वेकर ने द इंडियन एक्सप्रेस को बताया, “महाराष्ट्र सरकार एक सफल आईपीएल आयोजित करने के लिए बीसीसीआई का पूरा समर्थन करने जा रही है। स्टेडियम में दर्शकों को जाने पर अंतिम फैसला मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे लेंगे।”


एक होटल में रहेंगी दो टीमें
पता चला है कि महाराष्ट्र सरकार खेलों के लिए स्टेडियम की क्षमता के 25 प्रतिशत तक भीड़ की अनुमति देगी। इस सीजन में दस टीमें हिस्सा लेंगी। लखनऊ सुपरजाएंट्स और गुजरात लायंस पहली बार आईपीएल में दिखाई देगी। बीसीसीआई ने एक फाइव स्टार होटल में दो टीमों को रखने का फैसला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed