फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 Big blow to Chennai Super Kings 14 crores Deepak Chahar may be out of many matches of IPL

IPL 2022: चेन्नई सुपरकिंग्स को बड़ा झटका, आईपीएल के शुरुआती मैच से बाहर हो सकते हैं 14 करोड़ के दीपक चाहर

Wed, 02 Mar 2022 06:45 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Wed, 02 Mar 2022 06:45 PM IST
सार

आईपीएल के मौजूदा चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को 2022 सीजन से पहले एक बड़ा झटका लगा है। टीम के मुख्य तेज गेंदबाज दीपक चाहर टूर्नामेंट के शुरुआती मैचों से बाहर हो सकते हैं। दीपक वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में पिछले महीने चोटिल हो गए थे।

विज्ञापन
IPL 2022 Big blow to Chennai Super Kings 14 crores Deepak Chahar may be out of many matches of IPL
दीपक चाहर और महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईपीएल के मौजूदा चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को 2022 सीजन से पहले एक बड़ा झटका लगा है। टीम के मुख्य तेज गेंदबाज दीपक चाहर टूर्नामेंट के शुरुआती मैचों से बाहर हो सकते हैं। दीपक वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में पिछले महीने चोटिल हो गए थे। आईपीएल नीलामी में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली टीम ने उन्हें 14 करोड़ रुपये में खरीदा था
विज्ञापन


दीपक को ठीक होने में कई सप्ताह लगने की संभावना है। माना जा रहा है कि चाहर छह-सात मैचों से बाहर हो सकते हैं।  यह समझा जाता है कि चेन्नई सुपर किंग्स को बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी से अंतिम रिपोर्ट का इंतजार है। चाहर वहां रिहैबिलिटेशन की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। एक गेंदबाजी ऑलराउंडर के रूप में चाहर टीम के मुख्य खिलाड़ियों में एक हैं। चाहर ने पिछले तीन वनडे मैचों में शानदार बल्लेबाजी की है।
विज्ञापन


पुणे ने पहली बार चाहर को खरीदा था
उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ नाबाद 69 रन बनाए थे। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 54 रन और वेस्टइंडीज के खिलाफ 38 रन बनाए थे। चाहर आईपीएल में चेन्नई से पहले पुणे सुपरजाएंट्स के लिए खेले थे। उन्हें पुणे ने 10 लाख में खरीदा था। इसके बाद 2018 में चेन्नई ने उन्हें 80 लाख में खरीदा था। उन्होंने चेन्नई के लिए 58 मैच में 58 विकेट लिए हैं। इनमें से 42 विकेट पावरप्ले में लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नीलामी में दीपक चाहर के लिए हुई थी जमकर लड़ाई
नीलामी में दीपक के लिए दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच शुरुआती लड़ाई देखने को मिली थी। सनराइजर्स ने 10.50 करोड़ की अधिकतम बोली लगाने के बाद खुद को अलग कर लिया था। दिल्ली कैपिटल्स ने 10.75 करोड़ रुपये की बोली लगाई थी।  ऐसा लग रहा था कि वे दीपक को खरीदने में सफल हो जाएंगे। तभी चेन्नई सुपरकिंग्स की एंट्री हुई थी। 


दिल्ली ने 12.75 करोड़ की बोली लगाने के बाद फिर खुद को अलग कर लिया था। चेन्नई को 13 करोड़ रुपये में उन्हें खरीदने ही वाली थी कि राजस्थान ने 13.25 करोड़ रुपये की बोली लगा दी। इसके बावजूद चेन्नई ने खुद को अलग नहीं किया। राजस्थान ने 13.75 करोड़ की बोली लगाई और चेन्नई ने 14 करोड़ की बोली लगाकर दीपक को फिर से अपनी टीम में शामिल कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed