फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 Bad news for Delhi Capitals David Warner may be out of the first five-six matches will attend Shane Warne's funeral

IPL 2022: दिल्ली कैपिटल्स के लिए बुरी खबर, शुरुआती पांच-छह मैचों से बाहर हो सकते हैं डेविड वॉर्नर, जानें कारण

Fri, 11 Mar 2022 05:50 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Fri, 11 Mar 2022 05:50 PM IST
सार

दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने इस साल कुछ आईपीएल मैचों को छोड़ने का फैसला किया है। वॉर्नर फिलहाल टेस्ट सीरीज खेलने के लिए पाकिस्तान में हैं। दिल्ली ने उन्हें इस साल 6.25 करोड़ रुपये में खरीदा था।

विज्ञापन
IPL 2022 Bad news for Delhi Capitals David Warner may be out of the first five-six matches will attend Shane Warne's funeral
डेविड वॉर्नर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने इस साल कुछ आईपीएल मैचों को छोड़ने का फैसला किया है। वॉर्नर फिलहाल टेस्ट सीरीज खेलने के लिए पाकिस्तान में हैं। वार्नर ने 30 मार्च को मेलबर्न में होने वाले अपने बचपन के आदर्श शेन वार्न के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने का फैसला किया है। ऐसे में वॉर्नर को शुरुआती कुछ मैचों से दूर रहना पड़ेगा। दिल्ली ने उन्हें इस साल 6.25 करोड़ रुपये में खरीदा था।
विज्ञापन


वॉर्नर ने वॉर्न के अंतिम संस्कार को लेकर, "मैं वहां रहूंगा, 100 प्रतिशत। मैं लाहौर में तीसरे टेस्ट के बाद स्वदेश रवाना हो जाऊंगा। मैंने वॉर्न को देखकर बड़ा हुआ हूं। उनकी अंतिम यात्रा में शामिल होना जरूरी है। बचपन में मैं अपने घर में उनकी तस्वीर लगाकर रखता था। मैं हमेशा वॉर्न की तरह बनना चाहता था। यह निश्चित रूप से सभी के लिए बेहद भावुक होने वाला है। बहुत सारे लोग सम्मान देंगे।"
विज्ञापन


वॉर्नर कब वापस आएंगे?
शेन वार्न का राजकीय अंतिम संस्कार 30 मार्च को होना है और आईपीएल 26 मार्च से शुरू होगा। वार्नर 30 मार्च को मेलबर्न में अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। वह क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के निर्देश के अनुसार पांच अप्रैल तक मेलबर्न में रहेंगे। उस अवधि तक ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों को आईपीएल में खेलने की अनुमति नहीं है। वॉर्नर छह अप्रैल को मुंबई पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीसीसीआई के कोविड-19 नियमों के अनुसार, वार्नर को एक सार्वजनिक कार्यक्रम में भाग लेने के कारण पांच दिनों के लिए क्वारंटीन होना पड़ेगा। क्वारंटीन समाप्त होने के बाद कोविड रिपोर्ट निगेटिव आने पर वे टीम के साथ बायो-बबल में जुड़ सकते हैं।


मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में होना वॉर्न का अंतिम संस्कार
इस बीच, दिग्गज क्रिकेटर शेन वॉर्न का पार्थिव शरीर थाईलैंड में असमय निधन के एक हफ्ते बाद ऑस्ट्रेलिया पहुंच गया है। छुट्टी के दौरान वार्न का निधन दिल का दौरा पड़ने के कारण हुआ था। थाई पुलिस ने घटना में किसी भी तरह की गड़बड़ी से इनकार किया है। वार्न का प्रतिष्ठित मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। यहां उन्होंने टेस्ट में अपना 700वां विकेट लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed