फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 Ashis nehra will be coach of Ahemdabad Gary Kirsten Mentor vikram solanki director of cricket

IPL 2022: नेहरा का अहमदाबाद का कोच बनना लगभग तय, गैरी कर्स्टन होंगे मेंटर

Mon, 03 Jan 2022 10:42 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 03 Jan 2022 10:42 PM IST
सार

नेहरा का अहमदाबाद टीम का कोच बनना लगभग तय हो चुका है। उनके साथ गैरी कर्स्टन टीम के मेंटर होंगे। वहीं विक्रम सोलंकी को डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट बनाया जा सकता है। 
 

विज्ञापन
IPL 2022 Ashis nehra will be coach of Ahemdabad Gary Kirsten Mentor vikram solanki director of cricket
आशीष नेहरा

विस्तार

पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज आशीष नेहरा का आईपीएल टीम अहमदाबाद का कोच बनना लगभग तय हो चुका है। वहीं गैरी कर्स्टन को टीम का मेंटर बनाया जाएघा। विक्रम राठौर डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट होंगे। कर्स्टन इसी महीने आधिकारिक रूप से अहमदाबाद के साथ जुड़ सकते हैं। आईपीएल से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार राठौर डायरेक्टर के साथ बैटिंग कोच की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। बीसीसीआई ने आईपीएल में शामिल होने वाली दोनों नई टीमों से कोई भी अधिकारिक एलान न करने को कहा है। इसी वजह अहमदाबाद ने अब तक इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। 
विज्ञापन


इन तीनों दिग्गजों से पहले ही अहमदाबाद के अधिकारियों की बात हो चुकी है और संबंधित पद के लिए इनका नाम तय हो चुका है। नेहरा और सोलंकी दोनों आईपीएल पहले भी कोच रह चुके हैं। बीसीसीआई से अनुमति मिलने के बाद अहमदाबाद टीम असिस्टेंट कोच भी तय करेगी। 
विज्ञापन


नेहरा और कर्स्टन की दोस्ती शानदार
गैरी कर्स्टन के भारत के कोच रहने के दौरान नेहरा टीम इंडिया का हिस्सा थे। इस समय दोनों खिलाड़ियों के संबंध बहुत ही बेहतरीन थे। नेहरा पिछले दो सीजन से किसी भी टीम के कोच नहीं थे, क्योंकि उन्होंने यह फैसला किया था कि जब तक उन्हें किसी टीम से हेड कोच इसके बराबर का पद नहीं मिलेगा वो यह काम नहीं करेंगे। उनका कहना था कि वो टीम के चयन और रणनीति बनाने में अपना योगदान देना चाहते हैं। न कि सिर्फ खिलाड़ियों का खेल बेहतर करने के लिए काम करना चाहते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


नेहरा के पास कई आईपीएल टीमों का ऑफर हैं, लेकिन उन्हें चुनौतियां पसंद हैं और पहले बनी बनाई टीम की बजाय वो नई आईपीएल टीम बनाना चाहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed