{"_id":"61bb1a89a039721999380a7e","slug":"ipl-2022-andy-flower-emerges-as-front-runner-to-become-coach-of-lucknow-franchise","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2022: जिम्बाब्वे के इस दिग्गज क्रिकेटर को अपना कोच बना सकती है लखनऊ की टीम, जल्दी ही हो सकता है एलान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2022: जिम्बाब्वे के इस दिग्गज क्रिकेटर को अपना कोच बना सकती है लखनऊ की टीम, जल्दी ही हो सकता है एलान
Thu, 16 Dec 2021 04:22 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 16 Dec 2021 04:22 PM IST
सार
लखनऊ की टीम जिम्बाब्वे के पूर्व कप्तान और स्टार क्रिकेटर रहे एंडी फ्लावर को अपना कोच बनाने वाली है। एंडी फ्लावर को कोचिंग का काफी अनुभव है, वह जिम्बाब्वे के अलावा इंग्लैंड क्रिकेट टीम के भी कोच रह चुके हैं
विज्ञापन
एंडी फ्लावर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 15वें सीजन से टीमों की संख्या बढ़कर 10 हो जाएगी। इसमें लखनऊ और अहमदाबाद दो नई फ्रैंचाइज़ी होंगी। लखनऊ की टीम आईपीएल इतिहास की सबसे महंगी टीम बन चुकी है और जल्दी ही रिटेंशन नियम के तहत खिलाड़ियों की सूची जारी कर सकती है। लेकिन उससे पहले टीम द्वारा मुख्य कोच की नियुक्ति की चर्चा जोरों पर है।
विज्ञापन
समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक लखनऊ की टीम जिम्बाब्वे के पूर्व कप्तान और स्टार क्रिकेटर रहे एंडी फ्लावर को अपना कोच बनाने वाली है। एंडी फ्लावर को कोचिंग का काफी अनुभव है, वह जिम्बाब्वे के अलावा इंग्लैंड क्रिकेट टीम के भी कोच रह चुके हैं और इसके अलावा दुनियाभर की अलग-अलग क्रिकेट लीग में भी कोचिंग दे चुके हैं। आईपीएल में भी वह किंग्स XI पंजाब (अब पंजाब किंग्स) से जुड़े रहे हैं और टीम के असिस्टेंट कोच रह चुके हैं।
विज्ञापन
आईपीएल 2022 के लिए पुरानी आठों फ्रेंचाइजी अपने रिटेन्ड खिलाड़ियों के नाम जारी कर चुकी हैं, जबकि दो नई फ्रेंचाइजी टीमें मेगा ऑक्शन से पहले तीन खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ सकती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक केएल राहुल, युजवेंद्र चहल और राशिद खान का लखनऊ फ्रेंचाइजी टीम की ओर से खेलना लगभग तय है।
विज्ञापन
युजवेंद्र चहल अभी तक रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, केएल राहुल पंजाब किंग्स और राशिद खान सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा थे।