{"_id":"61eae87aa3417f626c61b489","slug":"ipl-2022-ahmedabad-and-lucknow-franchise-player-announcement-hardik-pandya-rashid-khan-shubman-gill-kl-rahul-marcus-stoinis-ravi-bishnoi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2022: लखनऊ ने राहुल और अहमदाबाद ने हार्दिक को कप्तान बनाया, जानिए किस खिलाड़ी को कितने करोड़ में किया साइन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2022: लखनऊ ने राहुल और अहमदाबाद ने हार्दिक को कप्तान बनाया, जानिए किस खिलाड़ी को कितने करोड़ में किया साइन
Fri, 21 Jan 2022 10:38 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 21 Jan 2022 10:38 PM IST
सार
अहमदाबाद ने तीन खिलाड़ियों पर कुल 38 करोड़ रुपये खर्च किए और अब उनके पर्स में 52 करोड़ रुपये बचे हैं। वहीं, लखनऊ ने तीन खिलाड़ियों पर कुल 30.2 करोड़ रुपये खर्च किए। उनके पर्स में अब 58 करोड़ रुपये बचे हैं।
विज्ञापन
केएल राहुल, हार्दिक पांड्या और राशिद खान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आईपीएल 2022 के लिए दो नई टीम लखनऊ और अहमदाबाद ने अपने तीन-तीन खिलाड़ियों की घोषणा कर दी है। लखनऊ फ्रेंचाइजी ने केएल राहुल को कप्तान बनाया है। उन्हें फ्रेंचाइजी ने 17 करोड़ रुपये में साइन किया है। राहुल ने आईपीएल के सबसे महंगे कप्तान विराट कोहली के सैलरी की बराबरी की। राहुल कोहली के साथ संयुक्त रूप से आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी भी बन गए।
इससे पहले 2021 आईपीएल सीजन में कोहली को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने 17 करोड़ रुपये दिए थे। हालांकि, उन्हें 2022 सीजन में आरसीबी ने 15 करोड़ रुपये में रीटेन किया है। इस सीजन के लिए 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में मेगा ऑक्शन होगा।
विज्ञापन
ये खिलाड़ी इस साल रीटेन होने वाले बड़े खिलाड़ी हैं
राहुल अब तक इस सीजन के सबसे महंगे खिलाड़ी
राहुल आईपीएल के 2022 सीजन में अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ी भी बन गए हैं। बाकी आठ फ्रेंचाइजी द्वारा इस सीजन के लिए रीटेन किए गए खिलाड़ियों की अधिकतम सैलरी 16 करोड़ रुपये है। तीन खिलाड़ी रोहित शर्मा (मुंबई इंडियंस), रवींद्र जडेजा (चेन्नई सुपर किंग्स) और ऋषभ पंत (दिल्ली कैपिटल्स) को उनकी फ्रेंचाइजी ने 16 करोड़ रुपये में रीटेन किया है।
राहुल के अलावा लखनऊ ने ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस और भारत के अनकैप्ड लेग स्पिनर रवि बिश्नोई को साइन किया है। राहुल और रवि बिश्नोई इससे पहले पंजाब किंग्स के लिए खेलते थे। वहीं, स्टोइनिस दिल्ली की टीम में थे।
ये होंगे अहमदाबाद के तीन खिलाड़ी
वहीं, अहमदाबाद ने भी अपने तीन खिलाड़ियों का एलान कर दिया है। हार्दिक पांड्या अहमदाबाद फ्रेंचाइजी के कप्तान होंगे। वहीं, अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान और भारतीय ओपनर शुभमन गिल को भी फ्रेंचाइजी ने साइन किया है। हार्दिक 2021 आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेले थे। वहीं, राशिद पिछले सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद और शुभमन कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम में थे।
ड्राफ्ट में चुने गए अहमदाबाद के खिलाड़ियों की कीमत
कप्तान बनने पर हार्दिक ने क्या कहा?
अहमदाबाद टीम का कप्तान बनाए जाने के बाद हार्दिक पांड्या ने कहा- टीम के मालिक और मैनेजमेंट का शुक्रिया। राशिद खान और शुभमन गिल का स्वागत है। दोनों को मैं जानता हूं। हम अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
अहमदाबाद ने हार्दिक, राशिद और शुभमन को चुना
ड्राफ्ट में चुने गए लखनऊ के खिलाड़ियों की कीमत
लखनऊ के मेंटर गंभीर ने क्या कहा?
टीम के मेंटर गौतम गंभीर ने कहा- राहुल आपकी टीम को तीन क्वालिटी देते हैं। वे विकेटकीपिंग कर सकते हैं, ओपनिंग करते हैं और कप्तानी करते हैं। मार्कस स्टोइनिस टीम के फिनिशर होंगे। वे मध्यक्रम में भी खेल सकते हैं। रवि बिश्नोई में काफी क्षमता है। वह विकेट लेने के लिए हमारा अहम हथियार होगा। मैं बिश्नोई को टीम में शामिल करने पर सबसे ज्यादा खुश हूं।
लखनऊ ने राहुल, स्टोइनिस और बिश्नोई को चुना
कर्स्टन अहमदाबाद के मेंटर और बैटिंग कोच होंगे
अहमदाबाद ने भारतीय टीम के पूर्व कोच गैरी कर्स्टन को बल्लेबाजी कोच और टीम का मेंटर बनाया है। इसके अलावा टीम के डायरेक्टर विक्रम सोलंकी होंगे और कोच आशीष नेहरा होंगे। कर्स्टन ने कहा- मैं आईपीएल के साथ चार साल रहा हूं। मुझे पता है कि फ्रेंचाइजी को क्या चाहिए। हार्दिक एक शानदार खिलाड़ी हैं। वे एक बेहतरीन कप्तान साबित होंगे। उनके जैसे क्षमतावान खिलाड़ी का टीम के साथ होना शानदार बात है। राशिद खान को टीम से जोड़ना खास है। शुभमन गिल ने अपनी टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। मैं बल्लेबाजी कोच होने के नाते उनकी मदद करूंगा।

| खिलाड़ी | टीम | कीमत |
| हार्दिक पंड्या | अहमदाबाद | 15 करोड़ |
| राशिद खान | अहमदाबाद | 15 करोड़ |
| शुभमन गिल | अहमदाबाद | 8 करोड़ |
कप्तान बनने पर हार्दिक ने क्या कहा?
अहमदाबाद टीम का कप्तान बनाए जाने के बाद हार्दिक पांड्या ने कहा- टीम के मालिक और मैनेजमेंट का शुक्रिया। राशिद खान और शुभमन गिल का स्वागत है। दोनों को मैं जानता हूं। हम अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
अहमदाबाद ने हार्दिक, राशिद और शुभमन को चुना
ड्राफ्ट में चुने गए लखनऊ के खिलाड़ियों की कीमत
| खिलाड़ी | टीम | कीमत |
| केएल राहुल | लखनऊ | 17 करोड़ |
| मार्कस स्टोइनिस | लखनऊ | 9.2 करोड़ |
| रवि बिश्नोई | लखनऊ | 4 करोड़ |
लखनऊ के मेंटर गंभीर ने क्या कहा?
टीम के मेंटर गौतम गंभीर ने कहा- राहुल आपकी टीम को तीन क्वालिटी देते हैं। वे विकेटकीपिंग कर सकते हैं, ओपनिंग करते हैं और कप्तानी करते हैं। मार्कस स्टोइनिस टीम के फिनिशर होंगे। वे मध्यक्रम में भी खेल सकते हैं। रवि बिश्नोई में काफी क्षमता है। वह विकेट लेने के लिए हमारा अहम हथियार होगा। मैं बिश्नोई को टीम में शामिल करने पर सबसे ज्यादा खुश हूं।
लखनऊ ने राहुल, स्टोइनिस और बिश्नोई को चुना
कर्स्टन अहमदाबाद के मेंटर और बैटिंग कोच होंगे
अहमदाबाद ने भारतीय टीम के पूर्व कोच गैरी कर्स्टन को बल्लेबाजी कोच और टीम का मेंटर बनाया है। इसके अलावा टीम के डायरेक्टर विक्रम सोलंकी होंगे और कोच आशीष नेहरा होंगे। कर्स्टन ने कहा- मैं आईपीएल के साथ चार साल रहा हूं। मुझे पता है कि फ्रेंचाइजी को क्या चाहिए। हार्दिक एक शानदार खिलाड़ी हैं। वे एक बेहतरीन कप्तान साबित होंगे। उनके जैसे क्षमतावान खिलाड़ी का टीम के साथ होना शानदार बात है। राशिद खान को टीम से जोड़ना खास है। शुभमन गिल ने अपनी टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। मैं बल्लेबाजी कोच होने के नाते उनकी मदद करूंगा।
आईपीएल 2022
- फोटो : अमर उजाला
दोनों टीमों के पर्स में कितने रुपये बचे?
अहमदाबाद ने तीन खिलाड़ियों पर कुल 38 करोड़ रुपये खर्च किए और अब उनके पर्स में 52 करोड़ रुपये बचे हैं। वहीं, लखनऊ ने तीन खिलाड़ियों पर कुल 30.2 करोड़ रुपये खर्च किए। उनके पर्स में अब 58 करोड़ रुपये बचे हैं। यानी अहमदाबाद 52 करोड़ रुपये और लखनऊ 58 करोड़ रुपये के साथ मेगा ऑक्शन में उतरेगी। सभी टीमों को इस बार खर्च करने के लिए 90 करोड़ रुपये दिए गए थे। आईपीएल में इस बार 10 टीमें खेलती नजर आएंगी।
इन दोनों के अलावा बाकी आठ टीमों ने पहले ही अपने रीटेन किए गए खिलाड़ियों की घोषणा कर दी थी। मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स ने सबसे ज्यादा चार-चार खिलाड़ियों को रीटेन किया। वहीं, हैदराबाद, राजस्थान और बैंगलोर ने तीन-तीन खिलाड़ी रीटेन किए। पंजाब ने सबसे कम दो खिलाड़ियों को रीटेन किया है।
25 अक्तूबर को हुआ था दोनों नई टीमों का एलान
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईपीएल के लिए दो नई टीमों का एलान पिछले साल 25 अक्तूबर को किया था। लखनऊ को आरपीएसजी वेंचर्स लिमिटेड (गोयनका ग्रुप) ने 7090 करोड़ रुपये और अहमदाबाद को सीवीसी वेंचर्स ने 5625 करोड़ रुपये में खरीदा था।