फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022: After the defeat against Lucknow, Delhi's captain Pant said - losing wickets costing us match

IPL 2022: लखनऊ के खिलाफ हार के बाद बोले दिल्ली के कप्तान पंत- लगातार विकेट गंवाना पड़ रहा महंगा

Fri, 08 Apr 2022 10:53 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 08 Apr 2022 10:53 PM IST
सार

लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ मैच में स्पिनर अक्षर पटेल को महज दो ओवर दिये जाने के लिये पंत की आलोचना हो रही थी लेकिन दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ने इस फैसले का बचाव किया।

विज्ञापन
IPL 2022: After the defeat against Lucknow, Delhi's captain Pant said - losing wickets costing us match
केएल राहुल और ऋषभ पंत - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में मिली लगातार हार के बाद कहा कि उनकी टीम को लगातार विकेट गंवाने के ‘पैटर्न’ की समस्या को जल्द से जल्द सुलझाने और मध्य ओवरों में कम ‘डॉट’ गेंद खेलने की जरूरत है।
विज्ञापन


दिल्ली की टीम ने आईपीएल सत्र में शुरुआत मजबूत मुंबई इंडियंस पर जीत दर्ज करके की लेकिन उसे फिर गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स से लगातार हार झेलनी पड़ी। पंत ने कहा, ‘बल्लेबाजी इकाई के तौर पर हमें खुद को सुधारने के तरीके ढूंढने होंगे। पिछले दो-तीन मैचों में हम एक ‘पैटर्न’ देख रहे हैं, हमें इस चीज पर काम करना होगा कि हम लगातार विकेट नहीं गंवाए और मध्य के ओवरों में कम ‘डॉट’ गेंद खेलें।’
विज्ञापन


उन्होंने गुरुवार को लखनऊ सुपर जाएंट्स से मिली छह विकेट की हार के बाद कहा, ‘अगर हम टूर्नामेंट में आगे बढ़ते हुए इन चीजों पर काम करते हैं तो हम अच्छा कर सकते हैं। मिशेल मार्श को अंतिम एकादश में शामिल होना था लेकिन अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं और चोट (ऑस्ट्रेलिया की सफेद गेंद की शृंखला के लिए पाकिस्तान में ट्रेनिंग के दौरान लगी) के कारण वह नहीं आ सके। निश्चित रूप से हमें उनकी कमी खल रही है।’
विज्ञापन
विज्ञापन


पंत ने कहा, पहले दो मैचों की तरह हमने एक साथ दो-तीन विकेट गंवा दिये, जो लगातार दो-तीन ओवर में हुआ जिससे दबाव बन गया, लेकिन मैंने और सरफराज ने भागीदारी बनाने की कोशिश की और पिछले मैच में आवेश खान और जेसन होल्डर ने अंत में दो-तीन ओवर में सचमुच काफी अच्छी गेंदबाजी की। 


लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ मैच में स्पिनर अक्षर पटेल को महज दो ओवर दिये जाने के लिये पंत की आलोचना हो रही थी लेकिन दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ने इस फैसले का बचाव किया। पंत ने कहा- अक्षर को इसलिये गेंदबाजी नहीं दी गयी क्योंकि पिच पर दो बायें हाथ के बल्लेबाज खेल रहे थे और इनमें से क्विंटन डिकॉक क्रीज पर जम गये थे जो अंत तक बल्लेबाजी करते रहे। जब डिकॉक आउट हुए (16वें ओवर में) तब तक अक्षर को गेंदबाजी कराने के लिये बहुत देर हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed