{"_id":"6120f0d98ebc3e7a200eb80f","slug":"ipl-2021-who-will-be-the-captain-of-delhi-capitals-in-the-second-phase-team-leaves-for-uae","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2021: दूसरे चरण में कौन होगा दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान, कश्मकश में फ्रेंचाइजी, टीम यूएई रवाना","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2021: दूसरे चरण में कौन होगा दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान, कश्मकश में फ्रेंचाइजी, टीम यूएई रवाना
Sat, 21 Aug 2021 05:56 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sat, 21 Aug 2021 05:56 PM IST
सार
दिल्ली के लिए सबसे बड़ा व अहम सवाल यही है कि टीम का कप्तान कौन होगा? श्रेयस अय्यर को टीम की कमान मिलेगी या ऋषभ पंत ही कप्तानी जारी रखेंगे। फिलहाल टीम प्रबंधन ने अभी तक इस बात पर फैसला नहीं किया है।
विज्ञापन
दिल्ली कैपिटल्स
- फोटो : delhicapitals.in
विस्तार
आईपीएल 2021 के दूसरे चरण के लिए दिल्ली कैपिटल्स की टीम यूएई रवाना हो चुकी है। बता दें कि दूसरे चरण का आगाज 19 सितंबर से होगा। इससे पहले दिल्ली के लिए सबसे बड़ा व अहम सवाल यही है कि टीम का कप्तान कौन होगा? श्रेयस अय्यर को टीम की कमान मिलेगी या ऋषभ पंत ही कप्तानी जारी रखेंगे। फिलहाल टीम प्रबंधन ने अभी तक इस बात पर फैसला नहीं किया है। गौरतलब है कि अय्यर कंधे की चोट के कारण आईपीएल 2021 के पहले चरण में नहीं खेल पाए थे। अय्यर की गैरमौजूदगी में फ्रेंचाइजी ने पंत को टीम की कमान जिम्मेदारी सौंपी थी। मगर अय्यर अब पूरी तरह फिट हो गए हैं। श्रेयस अय्यर पहले से ही यूएई में अपने फिटनेस कोच के साथ मौजूद हैं।
विज्ञापन
दिल्ली पहले स्थान पर
पंत की कप्तानी में आईपीएल 2021 के स्थगित होने तक दिल्ली कैपिटल्स आठ मैचों में छह जीत के साथ पहले स्थान पर है जबकि चेन्नई सुपर किंग्स पांच मैचों में जीत के साथ दूसरे नंबर पर काबिज है। वहीं, विराट कोहली की कप्तानी वाली आरसीबी पांच मैचों में जीत के साथ तीसरे स्थान पर है। बता दें कि दो मई तक कुल 29 मुकाबले खेले गए थे।
विज्ञापन
अय्यर 2018 से टीम का कप्तान
अय्यर ने 2018 से टीम की कमान संभाली है। उन्होंने बल्लेबाजी में खास प्रदर्शन किया है। 79 मैचों में उन्होंने 31.43 की औसत से 2200 रन बनाए हैं। युवा बल्लेबाज ने छह सीजन खेले, जिसमें से चार सीजन में 400 रन का आंकड़ा पार किया। 2019 में खिताब से चूकी दिल्ली की टीम की नजरें खिताब पर होगी।
विज्ञापन