अपने 100वें टेस्ट में दोहरा शतक जड़ने वाले इंग्लैंड के कप्तान जो रूट की चहुं ओर तारीफ हो रही है। करीब नौ घंटे तक बल्लेबाजी करते हुए रूट ने 377 गेंदों में 19 चौके और दो छक्के की मदद से 218 रन की शानदार पारी खेली। सोशल मीडिया पर रूट की इस बेहतरीन पारी की खूब सराहना की जा रही है।
जब इस फ्रैंचाइजी मालिक के सामने रूट हो गए थे भावुक, पूछा था- IPL में मुझे क्यों नहीं खरीदा जाता
इस क्रम में आईपीएल की पूर्व फ्रैंचाइजी राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के मालिक व आरपीजी (आरपीजी) के मौजूदा चेयरमैन हर्ष गोयनका ने भी एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है, '100वें टेस्ट में शतक, लगातार तीसरा शतक, शानदार पारी!
अपने इस ट्वीट में उन्होंने आगे लिखा, 'जो रूट जब वह मुझसे मिले थे तो वह मुझसे पूछ रहे थे कि कोई भी टीम मुझे आईपीएल के लिए क्यों नहीं चुन रही है। आईपीएल में आने के लिए मुझे और क्या करने की जरूरत है!'
100 in his 100th test match, third in a row- what a masterful innings! #JoeRoot
Yet, when he met me he was asking me why no teams are choosing him for IPL and what does he need to do more!
दरअसल, आईपीएल 2021 की नीलामी में शामिल होने के लिए कुल 1097 खिलाड़ियों ने अपना नामांकन कराया है। इसमें 814 भारतीय और 283 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। लिस्ट में शामिल होने वाले खिलाड़ियों में 863 अनकैप्ड जबकि 207 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके खिलाड़ी हैं। वहीं, इस साल की नीलामी के लिए रूट ने खुद को दूर रखा है। उन्होंने पिछले साल भी आईपीएल की नीलामी के लिए अपना नामांकन नहीं कराया था।