फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2021 Virat Kohli may leave the captaincy of RCB after T20 International childhood coach Rajkumar Sharma made a big statement

IPL 2021: आरसीबी की कप्तानी भी छोड़ सकते हैं कोहली, बचपन के कोच ने दिया बड़ा बयान

Sat, 18 Sep 2021 02:25 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Sat, 18 Sep 2021 02:25 PM IST
सार

विराट कोहली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की भी कप्तानी छोड़ सकते हैं। यह बयान उनके बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने दिया है। विराट ने हाल ही में टी-20 इंटरनेशनल से कप्तानी छोड़ने का एलान किया था।

विज्ञापन
IPL 2021 Virat Kohli may leave the captaincy of RCB after T20 International childhood coach Rajkumar Sharma made a big statement
विराट कोहली - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने हाल ही में टी-20 अंतरराष्ट्रीय से कप्तानी छोड़ने का एलान करके सबको चौंका दिया। 16 सितंबर को उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी कि वह इस साल सुंयुक्त अरब अमीरात और ओमान में होने वाले टी-20 विश्व कप के बाद इस प्रारूप से भारत की कप्तानी छोड़ देंगे। विराट ने यह निर्णय वर्कलोड को देखते हुए लिया है। 32 वर्षीय विराट का कहना है कि वह अपनी बल्लेबाजी पर फोकस करना चाहते हैं। 

विज्ञापन


विराट छोड़ सकते हैं आरसीबी की कप्तानी

अभी विराट कोहली के टी-20 इंटरनेशनल से कप्तानी छोड़े की चर्चा ठंडी नहीं हुई थी ऐसे में उनके बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि एक समय के बाद विराट कोहली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की भी कप्तानी छोड़ देंगे और बल्लेबाज के तौर पर अपनी आईपीएल टीम के लिए खेलेंगे।  
विज्ञापन


बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने दिया बयान

एक चैनल से बात करते हुए विराट कोहली के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने कहा, जहां तक कोहली द्वारा आईसीसी टूर्नामेंट न जीतने की बात है तो उनके रिकॉर्ड को देखकर मुझे नहीं लगता कि यह कोई बड़ा मसला है, वह भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं मैं तीनों प्रारूपों की बात कर कर रहा हूं, इसलिए आप एक कप्तान को इस बात से जज नहीं कर सकते कि उसने कितनी आईसीसी ट्रॉफी जीती हैं। कोच ने आगे कहा, उनके रिकॉर्ड इस बात की गवाही देते हैं कि बतौर कप्तान उन्होंने देश के लिए क्या किया है। उन्होंने आगे कहा कि जहां तक आईपीएल की बात है तो वह एक समय बात आरसीबी की भी कप्तानी छोड़े देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोच ने टी-20 से कप्तानी छोड़ने को बताया सही निर्णय

विराट कोहली द्वारा टी-20 अंतरराष्ट्रीय की कप्तानी छोड़े जाने को राजकुमार शर्मा ने सही फैसला बताया है। उन्होंने आगे कहा कि यह देखना दिलचस्प होगा कि कप्तान किसे बनाया जाता है, नया कप्तान नई रणनीतियां और नए आइडिया लाएगा। उनके मुताबिक, जैसे धोनी ने किया विराट वैसी ही भूमिका निभाना पसंद करेंगे और वह नए कप्तान की मदद करेंगे। उन्होंने कहा, विराट अब अधिक दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ टी-20 विश्व कप जीतना चाहेंगे और टी-20 कप्तानी को उच्च स्तर पर छोड़ना पसंद करेंगे। उनका यह सूझबूझ वाला फैसला है इस बारे में उन्होंने मुझसे भी बात की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed