फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2021: Virat Kohli led Royal Challengers Bangalore to wear blue color jersey in their 1st match to pay tribute to Covid 19 frontline workers

IPL 2021: पहले मैच में लाल नहीं नीले रंग की जर्सी में खेलेगी RCB, कारण है बेहद खास

Tue, 14 Sep 2021 10:19 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 14 Sep 2021 10:19 PM IST
सार

यूएई में  रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 20 सितंबर को अबुधाबी में अपने अभियान की शुरुआत करेगी। इस दौरान उसका सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा। इस मैच में कोहली की टीम नीले रंग की जर्सी पहनकर मैदान में उतरेगी। 

विज्ञापन
IPL 2021: Virat Kohli led Royal Challengers Bangalore to wear blue color jersey in their 1st match to pay tribute to Covid 19 frontline workers
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - फोटो : twitter@RCBTweets

विस्तार

विराट कोहली की अगुवाई में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) की टीम अपनी जीत का सफर आगे बढ़ाने के लिए तैयार है। लीग के 14वें सीजन के दूसरे चरण के लिए कप्तान कोहली समेत कई अन्य खिलाड़ी भी दुबई पहुंच चुके हैं। कोरोना महामारी की वजह से दूसरे चरण का आयोजन यूएई में किया जा रहा है जबकि पहला चरण इसी साल अप्रैल में भारत में खेला गया था। उस दौरान आरसीबी ने शानदार प्रदर्शन किया था। आरसीबी ने तब सात में से पांच मुकाबले जीते थे। इसकी वजह से टीम अंक तालिका में तीसरे नंबर पर मौजूद है।

विज्ञापन


यूएई में विराट एंड कंपनी 20 सितंबर को अबुधाबी में अपने अभियान की शुरुआत करेगी। इस दौरान उसका सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा। इस मैच में कोहली की टीम नीले रंग की जर्सी पहनकर मैदान में उतरेगी। 
विज्ञापन


दरअसल आरसीबी ने यह फैसला किया है कि वह कोविड-19 महामारी के दौरान फ्रंटलाइन वर्कर्स द्वारा समाज में किए गए निस्वार्थ योगदान के सम्मान में ऐसा करेगी। 

आरसीबी ने सोशल मीडिया के अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर मंगलवार को लिखा, 'आरसीबी 20 तारीख को केकेआर के खिलाफ ब्लू जर्सी पहनेगी। हम नीले रंग की जर्सी के इस अभियान का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित हैं। हम कोविड-19 के दौरान महत्वपूर्ण योगदान देने वाले फ्रंटलाइन वर्कर्स को दिल से धन्यवाद देते हैं। हम सभी फ्रंटलाइन वर्कर्स की मदद और सपोर्ट के लिए एकजुट हुए हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन



 

हरे रंग की जगह अब नीले रंग की जर्सी 

आमतौर पर आरसीबी लाल रंग की जर्सी में खेलती है। हालांकि प्रत्येक वर्ष वह एक मैच हरे रंग की जर्सी में खेलती है, जिसका मकसद पर्यावरण को सपोर्ट करना होता है। लेकिन इस बार कोहली एंड कंपनी हरे की जगह नीले रंग की जर्सी पहनेगी। ऐसा लोगों को कोरोना महामारी के खिलाफ जंग जारी रखने के लिए प्रेरणास्वरूप किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed