फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2021: Vaccination proposal of BCCI rejected by govt because of 45 year age limit rule

खिलाड़ियों का क्यों नहीं हो रहा टीकाकरण, IPL में कोरोना ने मचाया कोहराम, यह नियम बना मजबूरी

Mon, 05 Apr 2021 01:07 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 05 Apr 2021 01:07 PM IST
विज्ञापन
IPL 2021: Vaccination proposal of BCCI rejected by govt because of 45 year age limit rule
आईपीएल 2021 - फोटो : twitter@IPL

9 अप्रैल से आईपीएल के 14वें सीजन का आगाज हो रहा है। देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच शुरू होने जा रही सबसे बड़ी टी-20 लीग में पाबंदियां हैं। तीन क्रिकेटर्स संक्रमित भी हो चुके हैं। नए नियमों के साथ उद्घाटन मुकाबले में आरसीबी और गत विजेता मुंबई को भिड़ना है। इस बीच बीसीसीआई सभी खिलाड़ियों को कोरोना का टीका लगवाना चाहता था, लेकिन नियमों के चलते ऐसा हो न सका।

विज्ञापन


दरअसल ICMR के दिशानिर्देशों के अनुसार, फिलहाल देश में कोरोना टीकाकरण की आयु सीमा 45 वर्ष (और इससे अधिक) है। महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नवाब मलिक ने बताया कि जब तक वैक्सीन के लिए आयु सीमा नहीं घटती तब तक हम कुछ नहीं कर सकते। जैसे ही हमें अनुमति मिलेगी, क्रिकेटर्स समेत कई लोगों को टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन


30 मई को होने वाले फाइनल के साथ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में कुल 10 मुकाबले होने हैं, लेकिन इस वक्त महाराष्ट्र में ही कोरोना अपने रौद्र रूप में है। न तो संक्रमितों की संख्या काबू में है और न ही मृतक कम हो रहे। बावजूद इसके मुंबई में आईपीएल मैचों के आयोजन को हरी झंडी मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाराष्ट्र सरकार ने एलान किया है किया है मुंबई में आईपीएल मैचों का आयोजन बिना किसी रुकावट के होगा। हालांकि इस दौरान दर्शकों को मैदान पर जाने की इजाजत नहीं मिलेगी। खिलाड़ियों और बाकी स्टाफ को बायो बबल में आइसोलेट रहना होगा।'

 मुंबई में 10 अप्रैल से लेकर 24 अप्रैल के बीच आईपीएल के मैचों का आयोजन होना है। आईपीएल के 14वें सीजन की शुरुआत 9 अप्रैल से होगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed