फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2021: Rohit Sharma and Hardik Pandya not included in playing xi, reason reveals

MI vs CSK: चेन्नई के खिलाफ पोलार्ड ने संभाली मुंबई की कमान, इस वजह से रोहित-हार्दिक के बगैर उतरी टीम

Sun, 19 Sep 2021 08:58 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 19 Sep 2021 08:58 PM IST
विज्ञापन
IPL 2021: Rohit Sharma and Hardik Pandya not included in playing xi, reason reveals
रोहित शर्मा - फोटो : twitter@IPL

आईपीएल 2021 के दूसरे चरण का आगाज आज से यूएई में हो चुका है। दुबई के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और तीन बार की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स आमने-सामने है। मैच से पहले टॉस के दौरान क्रिकेट फैंस को बड़ा झटका तब लगा जब मुंबई की तरफ से टॉस करने के लिए रोहित शर्मा नहीं बल्कि कीरोन पोलार्ड गए। इसके बाद प्लेइंग XI के बारे में पूछे जाने पर पोलार्ड ने फैंस को एक और झटका दिया जब उन्होंने कहा कि टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या भी मैच में मौजूद नहीं रहेंगे। 

विज्ञापन


चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ इस बड़े मैच में मुंबई अपने दो बड़े खिलाड़ियों बगैर उतरी जिसने सभी को चौंका दिया। हालांकि दोनों खिलाड़ियों के नहीं खेलने का कारण भी सामने आ गया है। रोहित शर्मा अभी पूरी तरह से फिट नहीं हैं, जबकि हार्दिक पांड्या के बारे में अधिक जानकारी नहीं मिल पाई है। 
विज्ञापन


पोलार्ड ने टॉस हारने के बाद कहा, 'हम ज्यादा नहीं सोच रहे थे, इसलिए टॉस हारने से खुश हैं। रोहित ठीक है, वह जल्दी ही पूरी तरह ठीक हो जाएगा। मैं सिर्फ आज के लिए कप्तान हूं। हमने कुछ महीने पहले शुरुआत की है और हम दो मैच जीतकर लय में लौटना चाहते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में मुंबई ने अनमोलप्रीत सिंह को डेब्यू का मौका दिया है जबकि सौरभ तिवारी को हार्दिक पांड्या की जगह शामिल किया गया है। 

बात करें चेन्नई सुपर किंग्स की तो उसकी तरफ से सैम करन आज के मैच में नहीं खेल रहे हैं, वह फिलहाल एकांतवास में हैं। सीएसके की टीम की भी शुरुआत बेहद निराशाजनक हुई है। टीम ने एक समय सात रन के स्कोर पर अपने तीन बड़े विकेट गंवा दिए थे, इसके बाद कप्तान धोनी भी कुछ खास नहीं कर पाए और जल्दी ही पवेलियन लौट गए। खबर लिखे जाने तक चेन्नई ने 15 ओवर में चार विकेट खोकर 87 रन बना लिए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed