फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2021 RCB vs RR To maintain the winning streak Virat Kohli Royal Challengers Bangalore will fight against Rajasthan Royals today

RCB vs RR: जीत की लय कायम रखने उतरेगी विराट की आरसीबी, राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबला आज

Wed, 29 Sep 2021 08:25 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Wed, 29 Sep 2021 08:25 AM IST
सार

आईपीएल 2021 का 43वां मैच आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और राजस्थान रॉयल्स के बीच दुबई में खेला जाएगा। इस मुकाबले में विराट की टीम आरसीबी अपनी जीत की लय बनाए रखने के लिए उतरेगी। वहीं राजस्थान रॉयल्स की टीम यह मैच जीतकर अपनी प्ले ऑफ में पहुंचने की उम्मीदें बरकरार रखना चाहेगी। 

विज्ञापन
IPL 2021 RCB vs RR To maintain the winning streak Virat Kohli Royal Challengers Bangalore will fight against Rajasthan Royals today
संजू सैमसन और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गत चैंपियन मुंबई इंडियंस को हराकर आत्मविश्वास से ओतप्रोत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर आईपीएल के मुकाबले में जब राजस्थान रॉयल्स से खेलेंगे तो उनका इरादा जीत की लय को कायम रखने का होगा।विराट कोहली की कप्तानी वाली आरसीबी दस मैचों में 12 अंक लेकर तीसरे स्थान पर है। रॉयल्स को हराकर प्लेऑफ में उनकी जगह लगभग पक्की हो जाएगी। दूसरी ओर रॉयल्स के दस मैचों में आठ अंक है और उनके लिए यह मुकाबला करो या मरो से कम नहीं होगा। यहां हारने पर उनके लिए अंतिम चार की डगर बहुत कठिन हो जाएगी।

विज्ञापन

दूसरे चरण में अच्छी नहीं रही आरसीबी की शुरुआत

आईपीएल के इस सत्र की बहाली पर आरसीबी की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसे दो मैचों में लगातार हार का सामना करना पड़ा। पहले कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ 92 रन पर सिमटने के बाद उसे नौ विकेट से हार मिली। उसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने उसे हराया। मुंबई के खिलाफ पिछले मैच में हालांकि कोहली की टीम जीत की राह पर लौटी। कोहली ने लगातार दूसरा अर्द्धशतक जमाया और ग्लेन मैक्सवेल ने भी 37 गेंद में 56 रन बनाए। इस सत्र के बाद आरसीबी की कप्तानी छोड़ने जा रहे कोहली इस लय को बरकरार रखना चाहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

एबी की फॉर्म का इंतजार

दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीका के एबी डीविलियर्स तीन मैचों में 0, 12, 11 रन ही बना सके जिनसे बड़ी पारी की उम्मीद है। वहीं मैक्सवेल टी20 विश्व कप से पहले इस लय को जारी रखना चाहेंगे। गेंदबाजी में हर्षल पटेल पिछले मैच में हैट्रिक समेत तीन मैचों में छह विकेट ले चुके हैं। युजवेंद्र चहल ने भी पांच विकेट चटकाए हैं। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जैमीसन को दो मैचों में एक भी विकेट नहीं मिली है।

विज्ञापन

तीसरी हार राजस्थान को पड़ेगी भारी

दूसरी ओर राजस्थान पहला मैच दो रन से जीतने के बाद पिछले दोनों मैच गंवा चुकी है। कप्तान संजू सैमसन और यशस्वी जायसवाल को छोड़कर उसके सभी बल्लेबाज खराब फॉर्म में हैं। पहले मैच में चार रन पर आउट होने के बाद सैमसन ने लगातार दो अर्द्ध्रशतक बनाए लेकिन बाकी बल्लेबाजों ने निराश किया। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सोमवार को सैमसन 82 रन बनाकर टीम को छह विकेट पर 164 रन तक ले गए। यह स्कोर भी हालांकि काफी नहीं रहा और उनकी टीम सात विकेट से हार गई। गेंदबाजों में कार्तिक त्यागी, चेतन सकारिया और मुस्ताफिजुर रहमान ने अच्छा प्रदर्शन किया है।

आमने-सामने

कुल मैच: 24

आरसीबी जीत: 11

राजस्थान जीत: 10

बेनतीजा: 03

दोनों टीमें टीमें

राजस्थान रॉयल्स: 

संजू सैमसन (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, एविन लुइस, डेविड मिलर, क्रिस मौरिस, ओशाने थॉमस, मुस्ताफिजुर रहमान, तबरेज शम्सी, ग्लेन फिलिप्स, चेतन सकारिया, रियान पराग, राहुल तेवतिया, आकाश सिंह, अनुज रावत, केसी करियप्पा , यशस्वी जायसवाल, शिवम दुबे, श्रेयस गोपाल, कार्तिक त्यागी, मयंक मार्कंडे, जयदेव उनादकट, कुलदीप यादव, महिपाल लोमरोर।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर:: 

विराट कोहली (कप्तान), नवदीप सैनी, ग्लेन मैक्सवेल, डैन क्रिस्टियन, रजत पाटीदार, दुष्मंता, पवन देशपांडे, मोहम्मद सिराज, हर्षल पटेल, मोहम्मद अजहरुद्दीन, सचिन बेबी, वानिंदु हसरंगा, जॉर्ज गार्टन, युजवेंद्र चहल, शाहबाज अहमद, देवदत्त पडिक्कल, काइल जैमीसन, सुयश प्रभुदेसाई, केएस भरत, टिम डेविड, आकाश दीप, एबी डीविलियर्स।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed