फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2021, RCB vs KKR: Harshal equals Dwayne Bravo's record, becomes highest wicket-taker in a single season

RCB vs KKR: हर्षल ने ड्वेन ब्रावो के रिकॉर्ड की बराबरी की, एक सीजन सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने

Tue, 12 Oct 2021 07:42 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 12 Oct 2021 07:42 AM IST
सार

हर्षल ने इस सीजन 32 विकेट चटकाए हैं। यह एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड है। आठ साल पहले 2013 सीजन में ब्रावो ने भी 32 विकेट चटकाए थे।

विज्ञापन
IPL 2021, RCB vs KKR: Harshal equals Dwayne Bravo's record, becomes highest wicket-taker in a single season
हर्षल पटेल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईपीएल 2021 के एलिमिनेटर में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच हारकर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का सफर भले ही खत्म हो गया हो, लेकिन उनके लिए तेज गेंदबाज हर्षल पटेल एक सितारा बनकर उभरे। इस सीजन आरसीबी टीम की सफलता का एक कारण हर्षल पटेल भी हैं। हर्षल ने अपनी गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया और कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए। 
विज्ञापन


हर्षल ने इस साल शानदार गेंदबाजी की
हर्षल ने इस सीजन 32 विकेट चटकाए हैं। यह एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड है। उन्होंने इस मामले में चेन्नई सुपर किंग्स के ड्वेन ब्रावो के रिकॉर्ड की बराबरी की। आठ साल पहले 2013 सीजन में ब्रावो ने भी 32 विकेट चटकाए थे।
विज्ञापन

हर्षल के पास इस सीजन पर्पल कैप
हर्षल इस सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं और पर्पल कैप उऩ्हीं के पास है। पटेल ने इस मैच में 15 मैचों में 32 विकेट चटकाए हैं। हर्षल ने कोलकाता के खिलाफ दो विकेट लिए। उन्होंने वेंकटेश अय्यर और शुभमन गिल का विकेट लिया और यह कीर्तिमान अपने नाम किया।

हर्षल ने बुमराह का रिकॉर्ड तोड़ा था
इसके साथ ही हर्षल आईपीएल के एक सीजन में सबसे अधिक विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज भी हैं। इस मामले में उन्होंने जसप्रीत बुमराह के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। बीते साल बुमराह ने मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हुए 27 विकेट हासिल किए थे। जबकि, 2017 में भुवनेश्वर कुमार ने 26 विकेट लेने का करिश्मा किया था। हर्षल इन दोनों से काफी आगे निकल गए हैं।

सबसे सफल अनकैप्ड प्लेयर
हर्षल पटेल ने अभी तक कोई अंतरराष्ट्रीय मुकाबला नहीं खेला है। यानी वह अनकैप्ड प्लेयर हैं। इस तरह वो भारत की तरफ से आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले अनकैप्ड प्लेयर भी बन गए। इससे पहले यह रिकॉर्ड बैंगलोर के युजवेंद्र चहल के नाम था। उन्होंने साल 2015 में 23 विकेट लिए थे। वहीं, सिद्धार्थ कौल ने साल 2018 में 18 विकेट चटकाए थे।

हर सीजन के टॉप विकेटटेकर
 
साल गेंदबाज विकेट
2021 हर्षल पटेल 32
2020 कागिसो रबाडा 30
2019 इमरान ताहिर 26
2018 एंड्रू टाई 24
2017 भुवनेश्वर कुमार 26
2016 भुवनेश्वर कुमार 23
2015 ड्वेन ब्रावो 26
2014 मोहित शर्मा 23
2013 ड्वेन ब्रावो 32
2012 मोर्ने मोर्केल 25
2011 लसिथ मलिंगा 28
2010 प्रज्ञान ओझा 21
2009 आर पी सिंह 23
2008 सोहैल तनवीर 22
               
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed