चेन्नई पहुंचे सूरमा: डीविलियर्स के बाद विराट कोहली की हुई आरसीबी के बायो-बबल में एंट्री
- आरसीबी का मुंबई इंडियंस के साथ उद्घाटन मैच
- आरसीबी के कप्तान विराट कोहली बायो-बबल से जुड़े
- एबी डीविलियर्स भी पहले मैच के लिए पहुंचे चेन्नई
विस्तार
नौ अप्रैल से शुरू होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से पहले गुरुवार को यहां रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के कप्तान विराट कोहली बायो-बबल से जुड़ गए। भारत-इंग्लैंड सीरीज का हिस्सा रहे कोहली को जरूरी क्वारंटीन काल गुजारने की आवश्यकता नहीं है। आरसीबी ने ट्वीट किया, 'अगर आपको लगता है कि हम आज के लिए इंटरनेट पर भूचाल ला चुके हैं तो फिर से सोचिए। कप्तान विराट कोहली चेन्नई में आ चुके हैं।'
If you thought we were done breaking the internet for the day, think again! 😎
Captain Virat Kohli 👑 has arrived in Chennai 🤩#PlayBold #WeAreChallengers #IPL2021 pic.twitter.com/p1BS81eChE— Royal Challengers Bangalore (@RCBTweets) April 1, 2021विज्ञापन
इससे पहले आज ही दक्षिण अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज एबी डीविलियर्स भी चेन्नई पहुंचे। डीविलियर्स 2011 से आरसीबी की तरफ से खेल रहे हैं और वह इस टीम के महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं। आरसीबी ने ट्वीट किया, 'महामानव पहुंच चुका है। एबी डीविलियर्स चेन्नई में आरसीबी के बायो बबल से जुड़ गए हैं।'
BREAKING THE INTERNET :
— Royal Challengers Bangalore (@RCBTweets) April 1, 2021
The spaceship has landed! 🚀
AB de Villiers has joined the RCB bubble in Chennai. 👽#PlayBold #WeAreChallengers #IPL2021 #AllInForAB pic.twitter.com/pnvXGVl8ww
डीविलियर्स ने 2018 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, लेकिन वह फ्रेंचाइजी क्रिकेट में नियमित तौर पर सक्रिय हैं। आरसीबी के मुख्य कोच साइमन कैटिच और तेज गेंदबाज नवदीप सैनी भी पृथकवास का समय पूरा करके टीम से जुड़ गए हैं। विराट कोहली की अगुवाई वाली आरसीबी ने मंगलवार से नौ दिन का अनुकूलन शिविर शुरू किया है। लीग के पहले मैच में आरसीबी का सामना मुंबई इंडियंस से होगा।