फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2021 Punjab Kings eleven face might of royal challengers bangalore Today

आईपीएल में दो दोस्तों की टक्कर: आरसीबी को हराने के लिए पंजाब किंग्स लगाएंगे पूरा जोर

Fri, 30 Apr 2021 01:10 AM IST
देव कश्यप स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: देव कश्यप Updated Fri, 30 Apr 2021 01:10 AM IST
सार

  • मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम सात बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। टॉस सात बजे से होगा।

विज्ञापन
IPL 2021 Punjab Kings eleven face might of royal challengers bangalore Today
rcb vs kxip - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लगातार लचर प्रदर्शन के कारण बैकफुट पर पहुंचे पंजाब किंग्स को इंडियन प्रीमियर लीग में अपना अभियान पटरी पर लाने के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ शुक्रवार को यहां होने वाले मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। कोलकाता नाइटराइडर्स के हाथों पांच विकेट से हार झेलने वाली पंजाब किंग्स के लिए आरसीबी की कड़ी चुनौती का सामना करना आसान नहीं होगा, जिसकी टीम हर विभाग में अच्छा प्रदर्शन कर रही है।

विज्ञापन


पंजाब की टीम चार हार और दो जीत से चार अंक लेकर अंकतालिका में छठे स्थान पर है जबकि आरसीबी ने पांच मैच जीते हैं और वह 10 अंक के साथ चेन्नई सुपरकिंग्स से केवल रन गति के आधार पर पीछे दूसरे नंबर पर है। सीएसके के हाथों एकमात्र हार को छोड़ दिया जाए तो आरसीबी अपने पहले आईपीएल खिताब का मजबूत दावेदार बना हुआ है तथा टूर्नामेंट आगे बढ़ने के साथ उसके अधिकतर खिलाड़ी फॉर्म हासिल कर रहे हैं।
विज्ञापन


पंजाब को अब तक उसके बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन के कारण नुकसान पहुंचा है। अपने छह मैचों में केएल राहुल की अगुवाई वाली टीम ने तीन मैचों में पहले बल्लेबाजी करते हुए 106, 120 और 123 का कम स्कोर बनाया। राहुल ने अब तक अपनी टीम की तरफ से बल्लेबाजी का जिम्मा संभाला है और उनसे टीम को फिर से अच्छी शुरुआत की उम्मीद रहेगी। मयंक अग्रवाल अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा पाए हैं जबकि क्रिस गेल छह मैचों में से केवल दो में चल पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


निकोलस पूरन रन बनाने के लिए जूझ रहे हैं। वह पांच मैचों में केवल 28 रन बना पाए हैं। तीन पारियों में तो वह खाता भी नहीं खोल पाए थे। टीम को उनके स्थान पर टी-20 के अग्रणी बल्लेबाज इंग्लैंड के डेविड मलान को अंतिम एकादश में रखना चाहिए। जब बड़ा स्कोर नहीं होता है तो पंजाब के गेंदबाज भी कुछ नहीं कर सकते हैं, उसकी गेंदबाजी में भी हालांकि आक्रामकता का अभाव दिखता है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ वे 195 रन का बचाव नहीं कर पाए थे जबकि राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बमुश्किल 221 रन का बचाव किया था।

दूसरी तरफ आरसीबी लगातार अच्छे प्रदर्शन तथा दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ एक रन से जीत के बाद आत्मविश्वास से भरी है। एबी डीविलियर्स ने फिर से बल्लेबाजी में जलवा दिखाया जबकि गेंदबाजों ने मिलकर अच्छा प्रयास करके आरसीबी को पांचवीं जीत दिलाई। आरसीबी की बल्लेबाजी भी विराट कोहली, देवदत्त पडीक्कल, डीविलियर्स और ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल पर काफी निर्भर है। ये चारों हालांकि अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं जिससे टीम जीत हासिल करती जा रही है। रजत पाटीदार ने पिछले मैच में अपनी क्षमता दिखाई जबकि काइल जैमीसन भी निचले क्रम में उपयोगी रन जुटा सकते हैं।

आरसीबी का गेंदबाजी विभाग भी प्रभावी रहा है। हर्षल पटेल ने अपनी भूमिका अच्छी तरह से निभाई है जबकि मोहम्मद सिराज ने पिछले मैच में खतरनाक ऋषभ पंत और शिमरोन हेटमेयर के क्रीज पर होने के बावजूद आखिरी ओवर में 14 रन का सफल बचाव किया था।

टीमें इस प्रकार हैं :
पंजाब किंग्स : केएल राहुल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल, मनदीप सिंह, प्रबसिमरन सिंह, निकोलस पूरन, सरफराज खान, दीपक हुड्डा, मुरुगन अश्विन, रवि बिश्नोई, हरप्रीत बराड़, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, ईशान पोरेल, दर्शन नालकंडे, क्रिस जॉर्डन, डेविड मलान, झॉय रिचर्डसन, शाहरुख खान, रिले मेरेडिथ, मोइसेस हेनरिक्स, जलज सक्सेना, उत्कर्ष सिंह, फैबियन एलन, सौरभ कुमार।


रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: विराट कोहली (कप्तान), एबी डीविलियर्स, देवदत्त पडीक्कल, मोहम्मद सिराज, नवदीप सैनी, पवन देशपांडे, शाहबाज अहमद, एमएस वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, डेनियल सैम्स, हर्षल पटेल, ग्लेन मैक्सवेल, सचिन बेबी, रजत पाटीदार, मोहम्मद अजहरुद्दीन, काइल जैमीसन, डैन क्रिश्चियन, सुयश प्रभुदेसाई, केएस भरत, फिन एलन।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed