फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2021: No complaint with management, I respect teams decision to let Pant stay as captain Says Shreyas Iyer

IPL 2021: दिल्ली की कप्तानी पंत को दिए जाने पर श्रेयस अय्यर ने पहली बार दी प्रतिक्रिया, अपनी बल्लेबाजी पर भी बोले

Thu, 23 Sep 2021 12:36 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 23 Sep 2021 12:36 PM IST
सार

दिल्ली कैपिटल्स के पूर्व कप्तान श्रेयस अय्यर ने अपनी कप्तानी को लेकर कहा कि उन्हें दिल्ली का नेतृत्व करने में मजा आया लेकिन वह ऋषभ पंत को कप्तान बनाए जाने के टीम प्रबंधन के फैसले का सम्मान करते हैं। 

विज्ञापन
IPL 2021: No complaint with management, I respect teams decision to let Pant stay as captain Says Shreyas Iyer
श्रेयस अय्यर - फोटो : ट्विटर @ipl

विस्तार

दिल्ली कैपिटल्स के पूर्व कप्तान श्रेयस अय्यर ने चोट से उबरने के बाद शानदार वापसी की है। आईपीएल 2021 के पहले चरण से बाहर रहने के बाद उन्होंंने बुधवार को दूसरे चरण के मुकाबले में हैदराबाद के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की। अय्यर ने यहां 41 गेंदों में 47 रन की नाबाद पारी खेली और टीम की तरफ से सर्वाधिक रन बनाए। 

विज्ञापन


मैच के बाद अय्यर ने अपनी कप्तानी को लेकर कहा कि उन्हें दिल्ली का नेतृत्व करने में मजा आया लेकिन वह ऋषभ पंत को कप्तान बनाए जाने के टीम प्रबंधन के फैसले का सम्मान करते हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि श्रेयस पहले चरण से ठीक पहले चोटिल हो गए थे, इसके बाद उनकी गैरमौजूदगी में टीम ने विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को टीम की कमान सौंपी। पंत की कप्तानी में भी दिल्ली ने अच्छा प्रदर्शन किया और अंक तालिका में शीर्ष पर रही। दूसरे चरण में हालांकि अय्यर स्वस्थ होकर टीम से जुड़े लेकिन मैनेजमेंट ने पंत को कप्तान बनाए रखने का फैसला किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रेयस ने हैदराबाद के खिलाफ मैच के बाद कहा कि वह टीम की नीतियों को समझते हैं और उन्हें कोई शिकायत नहीं है। उन्होंने कहा, 'जब मुझे कप्तानी मिली थी तब मैं अलग सोच के साथ खेल रहा और मेरे निर्णय लेने की क्षमता बहुत अच्छी थी, जिससे मुझे पिछले दो सालों में बड़ा फायदा हुआ।'

26 वर्षीय अय्यर ने मैच के दबाव पर बात करते हुए कहा, 'मुझे यह पसंद है क्योंकि ऐसी परिस्थितियों में मैं अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहता हूं। ऐसे समय में मैं आखिरी गेंद तक खेलना चाहता हूं और टीम को जीत दिलाना चाहता हूं। 


श्रेयस मैच जिताऊ पारी के बावजूद अपने प्रदर्शन से खुश नहीं हैं। उन्होंने कहा कि मैं यह नहीं कहूंगा कि मैं संतुष्ट हूं क्योंकि मेरी रनों की भूख और बढ़ गई है और मैं हर मैच में इससे बेहतर करना चाहता हूं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed