फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2021 Mumbai Indians team has lost two matches in a row Hardik Pandya fitness big concern problem Coach Shane Bond has made a statement

IPL 2021: दो मैच लगातार हार चुकी है मुंबई इंडियंस, हार्दिक की फिटनेस बनी समस्या, कोच शेन बॉन्ड ने दिया बयान

Fri, 24 Sep 2021 09:12 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी Published by: ओम. प्रकाश Updated Fri, 24 Sep 2021 09:12 AM IST
सार

हार्दिक पांड्या की फिटनेस को लेकर मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच शेन बॉन्ड ने बयान दिया है। हार्दिक मुंबई के लिए पिछले दो मैचों में नहीं खेल पाए हैं जिनमें उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा। मुंबई इंडियंस का अगला मुकाबला आरसीबी से होगा। 

विज्ञापन
IPL 2021 Mumbai Indians team has lost two matches in a row Hardik Pandya fitness big concern problem Coach Shane Bond has made a statement
हार्दिक पांड्या - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुंबई इंडियंस को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए मैच में सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा। आईपीएल के दूसरे चरण में मुंबई की यह लगातार दूसरी हार है। इससे पहले उसे चेन्नई सुपर किंग्स ने मात दी थी। इन दोनों मुकाबलों में टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या नहीं खेल पाए। उनकी फिटनेस मुंबई इंडियंस के लिए बड़ी समस्या बनी हुई है। ऐसा कहा जा रहा है कि हार्दिक अभी आगामी कुछ मैचों में भी नहीं खेल पाएंगे। उनकी अनुपस्थिति मुंबई इंडियंस को भारी पड़ रही है क्योंकि अब टीम अंक तालिका में खिसक कर छठे स्थान पर चली गई है। हार्दिक की फिटनेस को लेकर मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच शेन बॉन्ड ने बयान दिया है। उनका कहना है कि हार्दिक अभी भी अभ्यास के दौरान लगी चोट से उबर रहे हैं। 

विज्ञापन

चयनकर्ताओं की भी हार्दिक पर निगाहें

हार्दिक पांड्या की फिटनेस सिर्फ मु्ंबई इंडियंस के लिए समस्या नहीं हैं। राष्ट्रीय टीम के चयनकर्ता भी उनके पर नजर रखे हुए हैं। आईपीएल के बाद टीम इंडिया को टी-20 विश्व कप खेलना है। हार्दिक टी-20 वर्ल्ड कप टीम के लिेए भारतीय टीम के लिए चयनकर्ताओं की पसंद थे। अब उनकी फिटनेस को लेकर सिलेक्टर्स और टीम प्रबंधन भी परेशान है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

ठीक हो रहे हैं हार्दिक

मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच शेन बॉन्ड ने कहा है कि हार्दिक ठीक हो रहे हैं, हम उन्हें टीम में शामिल करने की जल्दबाजी में नहीं हैं क्योंकि हम नहीं चाहते कि चोटिल होने के बाद पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो जाएं हमें उम्मीद है कि हम उन्हें जल्दी ही टीम में वापस लाएंगे। उन्होंने आगे कहा, वह अच्छी तरह से ट्रनिंग कर रहे हैं, वह खेलने के और करीब आ रहे हैं, हम स्पष्ट रूप से भारत की जरूरतों के साथ-साथ अपनी टीम की जरूरतों को भी संतुलित कर रहे हैं, एक चीज जो यह फ्रेंचाइजी बहुत अच्छी तरह से करती है, वह है अपने खिलाड़ियों की देखभाल करना, न केवल इस प्रतियोगिता को जीतने की कोशिश के लिए बल्कि अगले महीने होने वाले टी20 विश्व कप पर भी नजर रखे हुए है। इसलिए, उम्मीद है कि अगले मैच के लिए हार्दिक को चुना जाएगा।

विज्ञापन

पहले चरण में हार्दिक का प्रदर्शन

आईपीएल के पहले चरण में अगर देखा जाए तो हार्दिक का प्रदर्शन बहुत प्रभावशाली नहीं रहा। इस दौरान वह सात मैचों में सिर्फ 52 रन बना पाए। जिनमें उनका सर्वोच्च स्कोर 16 रन रहा। फिटनेस समस्या के चलते उन्होंने पहले चरण में गेंदबाजी नहीं की थी। 

आईपीएल 2020 में मचाया था धमाल

इंडियन प्रीमियर लीग 2020 में हार्दिक पांड्या ने शानदार प्रदर्शन किया था। इस दौरान उन्होंने 14 मैचों में 179 के स्ट्राइक रेट से 281 रन का योगदान दिया। हार्दिक के इस धुंआधार प्रदर्शन के चलते मुंबई की टीम पांचवीं बार खिताब जीतने में सफल रही। 

क्या हार्दिक फिट हैं?

क्या हार्दिक पांड्या फिट हैं यह बहुत बड़ा सवाल है? वह हाल ही में पीठ के निचले हिस्से की चोट से उबर चुके हैं, लेकिन उन्हें मैदान पर अपनी फिटनेस साबित करना बाकी है। पीठ की चोट से उबरने के बाद वह अच्छी गेंदबाजी करने में असफल रहे हैं। श्रीलंका दौरे पर उन्होंने गेंदबाजी की लेकिन तीन विकेट ही ले पाए। इसके अलावा वह तीन वनडे और एक टी-20 मैच में केवल 29 रन ही बना पाए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed