IPL 2021: रोहित शर्मा ने की इन तीन भारतीय दिग्गजों की नकल, वीडियो वायरल
मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कप्तान रोहित भारत के तीन दिग्गज क्रिकेटरों की नकल करते दिखाई दे रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईपीएल 2021 के प्ले ऑफ में जाने के लिए मुंबई इंडियंस की उम्मीदें बरकरार हैं। 5 अक्तूबर को शारजाह में खेले गए मैच में मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल को बड़े अंतर से हराकर अपना नेट रन रेट में थोड़ा सुधार किया। इस जीत से रोहित शर्मा भी खुश हैं क्योंकि उन्हें उम्मीद है कि टीम प्ले ऑफ में क्वालीफाई कर सकती है। इस बीच मुंबई इंडियंस के कप्तान ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह भारत के तीन दिग्गज खिलाड़ियों की नकल करते दिखाई दे रहे हैं। रोहित अपने फैंस से इन क्रिकेटरों की पहचान करने के लिए कह रहे हैं।
रोहित ने इन दिग्गजों की नकल की
पहले नंबर पर रोहित शर्मा वीडियो में बल्लेबाज स्टाइल में ठीक वैसे ही कर रहे हैं जैसे सचिन तेंदुलकर किया करते थे। जबकि, दूसरे नंबर पर रोहित पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ की नकल करते दिखाई दे रहे हैं। राहुल के खड़े होने का स्टांस यही हुआ करता था। वहीं, तीसरे नंबर में वह हरभजन सिंह की नकल कर रहे हैं। अक्सर गेंदबाजी के दौरान हरभजन सिंह का यही अंदाज देखने को मिलता था। रोहित के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।
विज्ञापन विज्ञापन
आईपीएल 2021 में मुंबई इंडियंस का सफर
आईपीएल 2021 में मुंबई इंडियंस का सफर अब तक बहुत अच्छा नहीं रहा। इस टीम ने 13 मैच खेले हैं जिनमें 6 जीते और 7 मुकाबले हारे हैं। अंकतालिका में 12 अंकों के साथ मुंबई इंडियंस की टीम पांचवें स्थान पर है। साल 2019 और 2020 में लगातार खिताब जीत चुकी रोहित की टीम प्ले ऑफ में पहुंचने के लिए संघर्ष कर रही है।