रिकॉर्ड: 'पंजा' मारकर हर्षल पटेल ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले IPL के पहले गेंदबाज
दुनिया की सबसे प्रसिद्ध क्रिकेट लीग आईपीएल यानी इंडियम प्रीमियर लीग के 14वें संस्करण का आगाज शुक्रवार को हुआ। पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच टक्कर हुई। इस मैच में आरसीबी के गेंदबाज हर्षल पटेल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खास उपलब्धि अपने नाम की। मैच में हर्षल पटेल ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए।
शानदार गेंदबाजी करते हुए वह मुंबई इंडियंस के खिलाफ एक मैच में पांच विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए। इसके साथ ही वह आरसीबी के तीसरे ऐसे गेंदबाज बन गए जिसने एक इनिंग में पांच विकेट हासिल किए।
Just ONE run off the last over. Fifer and an economy of 6️⃣.8️⃣.
You’re a 🌟, Harshal! 👏🏻 👏🏻 #PlayBold #WeAreChallengers #MIvRCB #DareToDream pic.twitter.com/fazyvpwSTlविज्ञापन विज्ञापन— Royal Challengers Bangalore (@RCBTweets) April 9, 2021
हर्षल ने आखिरी ओवर में तीन विकेट हासिल किए। हालांकि, वह हैट्रिक से चूक गए। इस ओवर की शुरुआती दो गेंदों पर उन्होंने दो विकेट चटकाए। पटेल ने ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, कीरोन पोलॉर्ड और मार्को जेंसन को अपना शिकार बनाया।
उन्होंने चार ओवर में महज 27 रन देकर मुंबई इंडियंस के पांच बल्लेबाजों को चलता किया। उनकी इकनॉमी महज 6.8 रही। पटेल ने पहले ही मैच में संकेत दे दिया कि अभी तक एक भी आईपीएल ट्रॉफी न जीतने वाली आरसीबी के लिए वह काफी अहम साबित हो सकते हैं।