फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2021: League changed the fate of Bihar plumber, became a millionaire by playing Dream XI

IPL 2021: लीग ने बदली बिहार के प्लंबर की किस्मत, ड्रीम इलेवन खेलकर बन गया करोड़पति

Tue, 12 Oct 2021 10:47 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 12 Oct 2021 10:47 PM IST
सार

बबलू ने बताया कि एक करोड़ की राशि से 30 लाख रुपये टैक्स काटकर खाते में 70 लाख रुपये मिले। ड्रीम इलेवन टीम ने उन्हें मोबाइल पर धन्यवाद भी दिया है।

विज्ञापन
IPL 2021: League changed the fate of Bihar plumber, became a millionaire by playing Dream XI
ड्रीम इलेवन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईपीएल 2021 ने बिहार के कटिहार जिले के मनिहारी प्रखंड क्षेत्र के एक प्लंबर की किस्मत बदल दी। इस प्लंबर ने आईपीएल क्रिकेट से जुड़े एक मोबाइल एप ड्रीम इलेवन में हिस्सा लेकर एक करोड़ रुपये जीता है। बबलू मंडल नाम का यह प्लंबर और उसके परिवार वाले इससे बेहद खुश हैं।
विज्ञापन


केवाला पंचायत के हंसवर के रहने वाले बबलू के मोबाइल पर जैसे ही एक करोड़ रुपये जीतने का संदेश आया, वह खुशी से झूम उठा। बबलू बताते हैं कि उनके एक रिश्तेदार ने उनके मोबाइल पर ड्रीम इलेवन नाम का एप अपलोड किया था। साथ ही खेलने को लेकर भी जानकारी दी थी। 
विज्ञापन


बबलू बताते हैं कि पिछले दस दिनों से वह ड्रीम इलेवन पर टीम बनाकर खेल रहे थे। दो दिन पहले ही अचानक से उनके मोबाइल पर एक करोड़ रुपये जीतने का मैसेज आया। यह जानकारी मिलने पर उन्हें खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बबलू ने बताया कि एक करोड़ की राशि से 30 लाख रुपये टैक्स काटकर खाते में 70 लाख रुपये मिले। ड्रीम इलेवन टीम ने उन्हें मोबाइल पर धन्यवाद भी दिया है। उन्होंने कहा कि मिले पैसों से वह सबसे पहले घर बनाएंगे। इसके साथ ही कुछ रुपयों को वह मंदिर में भी दान करेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed