फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2021 Kolkata knight Riders KKR captain Eoin Morgan fined 24 lakh for slow over rate against Mumbai Indians match

IPL 2021: मुंबई के खिलाफ केकेआर की जीत का मजा किरकिरा, कप्तान मोर्गन पर लगा 24 लाख रुपये का जुर्माना

Fri, 24 Sep 2021 09:53 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी Published by: ओम. प्रकाश Updated Fri, 24 Sep 2021 09:53 AM IST
सार

कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान इयोन मोर्गन पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। मोर्गन पर यह जुर्माना मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच अबू धाबी में खेले गए मैच के बाद लगाया गया। इसके अलावा केकेआर की प्लेइंग इलेवन टीम पर भी जुर्माना लगाने की घोषणा की गई। 

विज्ञापन
IPL 2021 Kolkata knight Riders KKR captain Eoin Morgan fined 24 lakh for slow over rate against Mumbai Indians match
इयोन मॉर्गन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईपीएल के दूसरे चरण में गुरुवार को मुंबई इंडियंस को कोलकाता नाइट राइडर्स के आगे हार का सामना करना पड़ा। अबू धाबी में खेले गए इस मुकाबले में केकेआर ने मुंबई को सात विकेट से पटखनी दी। कोलकाता की टीम की दूसरे चरण में यह लगातार दूसरी जीत है जबकि मुंबई लगातार दूसरी हार। इस जीत के साथ  टीम अंकतालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गई है। मुंबई के खिलाफ मिली केकेआर की जीत का मजा उस समय किरकिरा हो गया जब कप्तान इयोन मोर्गन सहित बाकी टीम पर जुर्माना लगाया गया। इसमें अकेले मोर्गन पर 24 लाख रुपये का जर्माना लगाया गया है। 

विज्ञापन

इस वजह से मोर्गन और बाकी टीम पर लगा जुर्माना

23 सितंबर को मुंबई के खिलाफ खेले गए मैच के बाद आधिकारिक बयान के मुताबिक, केकेआर के कप्तान इयोन मोर्गन पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है, जबकि केकेआर प्लेइंग इलेवन के बाकी सदस्यों में से प्रत्येक पर 6 लाख रुपये या व्यक्तिगत मैच फीस का 25 प्रतिशत जु्र्माना लगाया गया है। मोर्गन और टीम पर यह जुर्माना मैच के दौरान धीमी ओवर गति के चलते लगाया गया। आईपीएल की तरफ से जारी बयान में कहा गया, अबू धाबी के शेख जायद क्रिकेट स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ  मैच के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखने के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स पर जुर्माना लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वेंकटेश और राहुल ने खेली शानदार पारियां

कोलकाता नाइट राइडर्स को मैच जिताने में राहल त्रिपाठी और वेंकटेश अय्यर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। राहुल ने 42 गेंदों पर नाबाद 74 रनों की आतिशी पारी खेली। जबकि वेंकटेश ने 30 गेंदों पर 53 रन बनाए। इन दोनों बल्लेबाजों की बेहतरीन बैटिेंग के चलते केकेआर ने मुंबई द्वारा दिए गए 156 रनों के लक्ष्य को 15.1 ओवर में केकेआर की टीम ने पूरा कर लिया। दूसरे सत्र में कोलकाता की यह लगातार दूसरी जीत है इससे पहले वह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हरा चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed