फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2021 Kolkata Knight Riders batsman Nitish Rana Joins KKR returning negative COVID-19 test

वापसी: कोलकाता नाइट राइडर्स कैंप से जुड़े नितीश राणा, कोरोना संक्रमण के हुए थे शिकार

Sat, 03 Apr 2021 06:28 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Sat, 03 Apr 2021 06:28 PM IST
विज्ञापन
IPL 2021 Kolkata Knight Riders batsman Nitish Rana Joins KKR returning negative COVID-19 test
nitish rana - फोटो : सोशल मीडिया

कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज नितीश राणा टीम के ट्रेनिंग कैंप से जुड़ गए हैं। 3 अप्रैल (शुक्रवार) को उन्होंने अपने टीम साथियों के साथ जमकर अभ्यास किया। टीम में नितीश की वापसी उनकी कोविड-19 रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद हुई है। केकेआर का ये 27 वर्षीय बल्लेबाज 12 दिन पहले कोरोना वायरस से संक्रमित हो गया था। नितीश राणा 22 मार्च को मुंबई पहुंचे थे उसके एक दिन बाद उनकी कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटव आई थी। 

विज्ञापन


बीसीसीआई नियमों के मुताबिक, नितीश राणा को होटल रूम में तब तक अकेले रहना था जब तक लगातार उनकी 2 कोविड-19 रिपोर्ट निगेटिव न आ जाएं। इसके बाद राणा ने 11वें और 12वें दिन अपना कोरोना टेस्ट करवाया जिसके बाद उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई। 
विज्ञापन


केकेआर के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल द्वारा शेयर किए गए वीडियो में नितीश राणा ने कहा, अंत में मैं बाहर आ गया हूं, वास्तव में मैं बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं, ये मेरी बल्लेबाजी अभ्यास का पहला दिन था और मैंने अच्छे तरीके से बैटिंग की,आज मैं अपने केकेआर के साथियों के साथ जुड़ने से बेहद खुश हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन



वीडियो में उन्होंने आगे कहा, आप लोगों से निवेदन है कि कोरोना से बचाव करें और चीजों को इतने हल्के में न लें, आप नहीं जानते हैं कि अगले पल आपके साथ क्या होगा, इसलिए आप अपने परिवार की देखरेख करें और घर में रहें। 

नितीश राणा कोलकाता नाइट राइडर्स के अहम खिलाड़ी हैं। आईपीएल 2020 में उन्होंने अपनी टीम के लि शानदार प्रदर्शन किया था। संयुक्त अरब अमीरात में खेले गए आईपीएल में उन्होंने 14 मैचों में 352 रन बनाए थे। हाल ही में विजय हजारे ट्रॉफी के दौरान भी उनका बल्ला खूब चला। इस टूर्नामेंट में नितीश ने दिल्ली की तरफ से खेलते हुए 7 मैचों में 398 रन बनाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed