फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2021 kkr to face off against royal challengers bangalore

IPL 2021: आज केकेआर के सामने होगी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, बाजी पलटने के मूड में इयोन मोर्गन

Mon, 20 Sep 2021 06:04 AM IST
Jeet Kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 20 Sep 2021 06:04 AM IST
सार

केकेआर को अपना 2014 का प्रदर्शन याद करना होगा जब टीम ने लगातार नौ मैच जीतकर खिताब कब्जे में किया था। केकेआर पहले चरण में आरसीबी से मिली 38 रन की हार का हिसाब भी बराबर करना चाहेगी। 

विज्ञापन
IPL 2021 kkr to face off against royal challengers bangalore
कोलकाता नाइटराइडर्स बनाम आरसीबी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दो बार की पूर्व चैंपियन कोलकाता नाइटराइडर्स का प्रदर्शन पहले चरण में बेहद खराब रहा था। सोमवार को जब दूसरे चरण के अपने पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ उतरेगी तो उसे प्लेऑफ की अपनी संभावनाओं को कायम रखने के लिए बाजी पलटने के मूड में उतरना होगा।

विज्ञापन


कप्तान इयोन मोर्गन की टीम ने अभी तक सात मैचों में केवल दो बार जीत हासिल की है जबकि विराट कोहली की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर पांच जीत के साथ दस अंक लेकर तीसरे स्थान पर चल रही है।
विज्ञापन


कहना आसान होता है और करना थोड़ा मुश्किल। केकेआर ने जो दो जीत हासिल की है वो पंजाब किंग्स और सबसे निचली पायदान पर चल रही सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हासिल की हैं। केकेआर के सामने आरसीबी है जिसकी कप्तानी धुरंधर विराट कोहली कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल ही में विराट ने टी20 विश्व कप के बाद सबसे छोटे प्रारूप की कप्तानी छोड़ने का निर्णय लिया है। आईपीएल के बाद ओमान और यूएई में टी20 विश्व कप होना है इसलिए विराट फॉर्म में आना चाहेंगे जिन्होंने नवंबर 2019 से किसी प्रारूप में शतकीय पारी नहीं खेली है।   

गिल और राणा से उम्मीदें 
 टीम अपने युवा बल्लेबाजों शुभमन गिल और नीतीश राणा से लय में आने की उम्मीद कर रही होगी जिन्होंने पहले चरण में बेहतर नहीं किया था। कोविड-19 के कारण पहले चरण को मई में स्थगित कर दिया गया था। यदि टीम को प्लेऑफ की अपनी संभावनाओं को मजबूत करना है तो कप्तान मोर्गन के अलावा दिनेश कार्तिक, आंद्रे रसेल, राहुल त्रिपाठी और शाकिब अल हसन को भी अच्छा करना हो। गेंदबाजी में टीम के पास पैट कमिंस की जगह न्यूजीलैंड के टिम साउथी आ गए हैं।  

कोहली की निगाह फॉर्म वापसी पर 
दूसरी ओर आरसीबी के पास कप्तान विराट कोहली के अलावा ग्लेन मैक्सवेल हैं जिन्होंने सात मैचों में 223 रन बनाए हैं जबकि एबी डीविलियर्स भी सात मैचों में 207 रन बनाए थे। इसके अलावा युवा देवदत्त पड्क्किल हैं जिन्होंने 195 रन का योगदान दिया है। गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज और न्यूजीलैंड के काइल जैमीसन हैं।

इसके अलावा हर्षल पटेल, नवदीप सैनी और युजवेंद्र चहल हैं। चहल को टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में जगह नहीं मिली है। ऐसे में वह अपनी उपयोगिता लीग में करने को बेताब होंगे। श्रीलंका के वानिंदु हसारंगा और दुश्मंता भी हैं जो एडम जांपा और केन रिचर्ड्सन की जगह आए हैं। 

आमने-सामने

कुल मैच : 28
केकेआर जीत  : 15
बेंगलोर जीत : 13

आंकड़ों में पलड़ा भारी 
06 : मैच जीते हैं केकेआर ने आरसीबी के खिलाफ पिछली दस भिड़ंत में 

सर्वाधिक स्कोर  
222 रन केकेआर, 213 रन आरसीबी 
न्यूनतम स्कोर 84 रन केकेआर, 49 रन आरसीबी

 संभावित एकादश 
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर :  
देवदत्त पड्क्किल, विराट कोहली (कप्तान), रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, एबी डीविलियर्स, शाहबाज अहमद, काइल जैमीसन, वानिंदु हसारंगा, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल। 

केकेआर : शुभमन गिल, नीतीश राणा, राहुल त्रिपाठी, इयोन मोर्गन (कप्तान), दिनेश कार्तिक, आंद्रे रसेल, सुनील नारायण, प्रसिद्ध कृष्ण, शिवम मावी, लॉकी फर्ग्यूसन/टिम साउथी, वरुण चक्रवर्ती।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed