{"_id":"60dd967e8ebc3ecc0605c19c","slug":"ipl-2021-indian-premier-league-franchise-rcb-names-prathmesh-mishra-as-new-chairmann-he-takes-over-the-role-of-anand-kripalu","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2021: प्रथमेश मिश्रा होंगे आरसीबी के नए चेयरमैन, आनंद कृपालु की लेंगे जगह","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2021: प्रथमेश मिश्रा होंगे आरसीबी के नए चेयरमैन, आनंद कृपालु की लेंगे जगह
Thu, 01 Jul 2021 03:48 PM IST
ओम. प्रकाश
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ओम. प्रकाश
Updated Thu, 01 Jul 2021 03:48 PM IST
सार
आईपीएल फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने कहा कि प्रथमेश मिश्रा आरसीबी के नए चेयरमैन होंगे। वह पूर्व चेयरमैन आनंद कृपालु का की जगह लेंगे जिनका कार्यकाल 30 जून 2021 को समाप्त हो गया।
विज्ञापन
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
आईपीएल फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने बुधवार को अपने नए चेयरमैन का एलान कर दिया। आरसीबी के मुताबिक प्रथमेश मिश्रा फ्रेंचाइजी के नए चेयरमैन होंगे। प्रथमेश मौजूदा समय में डियाजियो इंडिया में मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी के पद पर तैनात हैं। आरसीबी चेयरमैन की वह अतिरिक्त जिम्मेदारी निभाएंगे। प्रथमेश आरसीबी के पूर्व चेयरमैन आनंद कृपालु की जगह लेंगे जिनका कार्यकाल डियाजियो इंडिया के प्रबंध निदेशक और सीईओ के पद से 30 जून 2021 को समाप्त हो गया।
विज्ञापन
आरसीबी में नई भूमिका दिए जाने के बाद मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी प्रथमेश मिश्रा ने कहा, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर डियाजियो इंडिया का अभिन्न अंग है, हम सभी अपनी टीम के लिए गहरा जुनून रखते हैं। मैं विराट कोहली, माइक हेसन और साइमन कैटिच के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करने के लिए उत्सुक हूं। मैं आनंद को आरसीबी में उनके दिए गए योगदान के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं।
विज्ञापन
प्रथमेश डियाजियो इंडिया में वाणिज्यिक फंक्शन का नेतृत्व करते हैं और इसकी कार्यकारी समिति का हिस्सा हैं। वह साल 2014 में डियाजियो इंडिया में पश्चिमी क्षेत्र के लिेए मुख्य संचालन अधिकारी के रूप में शामिल हुए थे। थोड़े ही समय बाद उन्होंने कैंटीन स्टोर्स डिपॉर्टमेंट की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई। प्रथम के पास इस फील्ड में 2 दशक से ज्यादा का अनुभव है। डियाजियो इंडिया ज्वाइन करने से पहले वह सेल्स और मार्केटिंग में भी काम कर चुके हैं।।
विज्ञापन
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की बात की जाए तो मौजूदा समय में विराट कोहली उसके कप्तान हैं। जिसका मालिकाना हक रॉयल चैलेंज स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के पास है जो डियाजियो इंडिया का सहायक है। आईपीएल में आरसीबी का औसतन प्रदर्शन ठीक रहा है और टीम तीन बार फाइनल में पहुंची है। 2021 आईपीएल के पहले सत्र में आरसीबी ने शानदार प्रदर्शन करने में सफल रही। अगर शेष सत्र में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का प्रदर्शन ऐसा ही रहा तो टीम को फाइनल में पहुंचने से कोई रोक नहीं सकता।