फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2021 Former west indies captain Brian Lara on Suryakumar Yadav and Ishan Kishan said Forget the T-20 World Cup help MI get back into tournament

IPL 2021: सूर्यकुमार-ईशान किशन को लारा की दो टूक, कहा- विश्व कप भूल जाइए मुंबई को टूर्नामेंट में वापस लाने में मदद करें

Wed, 29 Sep 2021 10:09 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: ओम. प्रकाश Updated Wed, 29 Sep 2021 10:09 AM IST
सार

वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान ब्रायन लारा ने ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव को खरी-खोटी सुनाई है। उनका कहना है कि टी-20 विश्व कप भूल जाइए मुंबई इंडियंस को टूर्नामेंट में वापस लाने की मदद कीजिए। आईपीेएल 2021 में इन दोनों खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से टीम को निराश किया है। 

विज्ञापन
IPL 2021 Former west indies captain Brian Lara on Suryakumar Yadav and Ishan Kishan said Forget the T-20 World Cup help MI get back into tournament
सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

संयुक्त अरब अमीरात संघ में खेले जा रहे आईपीएल के दूसरे चरण में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन अब तक अपने प्रदर्शन से निराश किया है। वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान ब्रायन लारा को लगता है कि यह दोनों बल्लेबाज भारत के टी-20 विश्व कप अभियान के लिए टीम में अपने चयन के बाद आईपीएल 2021 में मुंबई इंडियंस के लिए कुछ करने की भूख नहीं दिखा रहे हैं। मंगलवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले मैच में ईशान किशन को मुंबई की प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली। जबकि सूर्यकुमार यादव मुकाबले में खाता भी नहीं खोल पाए। 

विज्ञापन

सूर्यकुमार-ईशान की फॉर्म की चिंता

दोनों खिलाड़ियों के बारे में बात करते हुए ब्रायन लारा ने कहा, सूर्यकुमार और ईशान किशन का आईपीएल 2021 में मुंबई के लिए फॉर्म चिंता का कारण बन गया है। टीम के इन दोनों सितारों ने पिछले साल यूएई में मुंबई इंडियंस को पांचवां खिताब जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। लेकिन मौजूदा सत्र के दूसरे चरण में दोनों बल्लेबाज संघर्ष कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोहरे अंक में नहीं पहुंचे सूर्यकुमार

19 सितंबर को आईपीएल की दूसरे चरण की शुरुआत हुई। तब से मुंबई इंडियंस की टीम चार मैच खेल चुकी है। सूर्यकुमार यादव को इन चारों मुकाबलों में प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया। लेकिन वह कुछ कमाल नहीं कर पाए। इस दौरान उनके प्रदर्शन पर नजर डाली जाए तो उन्होंने चारों मैचों में 0, 8, 5, 3 का स्कोर किया है। 

विज्ञापन

पंजाब के खिलाफ ईशान किशन रहे बाहर

मंगलवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए मैच में मुंबई इंडियंस ने कठोर निर्णय लेते हुए ईशान किशन को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं दी। उन्होंने ने भी अपनी बल्लेबाजी से टीम को काफी निराश किया है। पिछली तीन पारियों पर उनके प्रदर्शन पर नजर डाली जाए तो ईशान ने 11, 14 और 9 रन बनाए हैं। पंजाब के खिलाफ सूर्यकुमार को प्लेइंग इलेवन में मौका दिया गया लेकिन वह शून्य पर आउट हो गए। 

लारा ने कहा वर्ल्ड कप भूल जाइए

स्टार स्पोर्ट से बात करते हुए ब्रायन लारा ने कहा, उन्हें भारतीय टीम याद है यह काफी महत्वपूर्ण हो सकता है, लेकिन यह वह जगह हैं जहां आपको प्रदर्शन करना है, सुर्यकुमार यादव और ईशान किशन को देखिए। उनसे ज्यादा रनों की भूख मनोज तिवारी में दिखती है, मेरे लिए उन लोगों को अब थोड़ा और पेशेवर होना होगा और अपनी टीम को टूर्नामेंट जीतने में मदद करने की कोशिश करनी होगी। लारा ने आगे कहा, टी-20 वर्ल्ड कप भूल जाइए, यह आपका पहला कर्तव्य है कि मुंबई इंडियंस की टीम को टूर्नामेंट में पहले वापस लाइए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed