{"_id":"616008528ebc3e334e1d318d","slug":"ipl-2021-deepak-chahar-chennai-super-kings-csk-teammates-led-by-ms-dhoni-did-this-after-he-proposed-to-girlfriend-jaya-bhardwaj-watch-video","type":"story","status":"publish","title_hn":"वायरल वीडियो: गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने के बाद नहाने पहुंचे दीपक चाहर, धोनी और उनकी टीम ने कर दिया था ऐसा हाल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
वायरल वीडियो: गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने के बाद नहाने पहुंचे दीपक चाहर, धोनी और उनकी टीम ने कर दिया था ऐसा हाल
Fri, 08 Oct 2021 02:28 PM IST
ओम. प्रकाश
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: ओम. प्रकाश
Updated Fri, 08 Oct 2021 02:28 PM IST
सार
सीएसके के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने गुरुवार को अपनी गर्लफ्रेंड जया भारद्वाज को प्रपोज किया। इसके बाद टीम होटल लौटने पर उन्होंने गर्लफ्रेंड के साथ केक काटा। इस दौरान धोनी सहित पूरी टीम के साथियों ने जमकर मस्ती की।
विज्ञापन
दीपक चाहर गर्लफ्रेेंड जया भारद्वाज के साथ
- फोटो : instagram chennaiipl
विस्तार
चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने लीग के अंतिम मैच में गुरुवार को अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज किया। सीएसके की टीम भले ही यह मुकाबला हार गई हो के तेज गेंदबाज दीपक और उनके सभी साथियों के लिए यह खुशी का क्षण था। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के स्टैंड में चाहर एक घुटने के बैठकर अपनी गर्लफ्रेंड जया भारद्वाज को प्रपोज किया जिससे उनकी प्रेमिका पूरी तरह से हैरान रह गईं। दीपक अपनी प्रेमिका और सीएसके के पूरे दल के साथ टीम होटल में लौटकर आए जहां जमकर जश्न मनाया।
विज्ञापन
दीपक और गर्लफ्रेंड ने काटा केक
होटल लौटने के बाद दीपक और उनकी गर्लफ्रेंड जया भारद्वाज ने केक काटा। इस दौरान चेन्नई सुपर किंग्स टीम के सभी साथी उनके चारों तरफ तरफ खड़े थे। जैसे ही दीपक और उनकी गर्लफ्रेंड ने केक काटा धोनी ने दीपक को पीछे से पकड़ लिया। इस दौरान कृष्णप्पा गौतम में उनकी टांगे पकड़ीं। इसके बाद सुरेश रैना, रवींद्र जडेजा, रॉबिन उथप्पा और कई खिलाड़ियों ने मिलकर उनके चेहरे और सिर पर केक लगाया।
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन
धोनी और टीम के साथी जल्दी चले गए बाहर
दीपक चाहर के सिर और चेहर पर जमकर केक लगाने के बाद कप्तान एमएस धोनी और उनके साथी जल्दी ही बाहर चले गए। इसके बाद दीपक गंदी बैठ गए। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर किया जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
लगातार तीन मैच हार चुकी है सीएसके
चेन्नई सुपर किंग्स ने जिस तरह आईपीएल 2021 में आगाज किया लेकिन उसका अंजाम ठीक नहीं रहा। चेन्नई इस सत्र में प्ले ऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम थी। लेकिन उसके बाद सीएसके की टीम के प्रदर्शन में गिरावट आई और लगातार तीन मैच हार गई।