फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2021 CSK vs DC Gautam Gambhir said Chennai Super Kings captaian MS Dhoni should choose Robin Uthappa place of Suresh raina in the playoff match against Delhi Capitals

IPL 2021: सीएसके-दिल्ली के बीच पहला क्वालीफायर मुकाबला कल, गंभीर बोले- रैना की जगह इस खिलाड़ी को शामिल करें धोनी

Sat, 09 Oct 2021 04:11 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Sat, 09 Oct 2021 04:11 PM IST
सार

चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच कल आईपीएल 2021 का पहला क्वालीफायर मुकाबला खेला जाएगा। पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने इस अहम मुकाबले में सुरेश रैना को प्लेइंग इलेवन में शामिल न करने की सलाह दी है। 

विज्ञापन
IPL 2021 CSK vs DC Gautam Gambhir said Chennai Super Kings captaian MS Dhoni should choose Robin Uthappa place of Suresh raina in the playoff match against Delhi Capitals
गौतम गंभीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंडियन प्रीमियर लीग 2021 में 10 अक्तूबर को पहला क्वालीफायर मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर का मानना है कि इस प्ले ऑफ मुकाबले में सुरेश रैना की जगह रॉबिन उथप्पा को मौका दिया जाना चाहिए। उथप्पा ने सीएसके के लिए इस सत्र में सिर्फ दो मैच खेले हैं जिनमें उन्होंने 21 रन बनाए। इसके बावजूद गंभीर का मानना है कि सीएसके को उथप्पा के साथ प्ले ऑफ मैच में जाना चाहिए। आईपीएल 2020 में प्ले ऑफ में पहुंचने में नाकाम रही सीएसके की टीम ने इस सत्र में सबसे पहले अंतिम चार में पहुंची थी। 

विज्ञापन

उथप्पा करेंगे बेहतरीन बल्लेबाजी

ईएसपीएनक्रिकइंफो से बात करते हुए गंभीर ने कहा, उथप्पा ने भले ही दो मैचों में मिले अवसर का फायदा नहीं उठाया, लेकिन मेरा विचार है कि धोनी को उथप्पा के साथ ही जाना चाहिए और वह बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। जबकि इस मुद्दे पर न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान डेनियल विटोरी का विचार अलग है उनका मानना है कि दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बड़े मैच में सुरेश रैना की टीम में वापसी होनी चाहिए। विटोरी के मुताबिक, रैना ऐसे खिलाड़ी है जो परिस्थितियों से वाकिफ हैं और अहम मुकाबले में निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएसके ने हारे लगातार तीन मैच

आईपीएल 2021 के प्ले ऑफ में पहुंचने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स की टीम लगातार तीन मैच हारी थी। टीम के इस लचर प्रदर्शन ने क्रिकेट फैंस को निराश किया। सीएसके की टीम को राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए मैचों में हार का सामना करना पड़ा। इस दौरान सुरेश रैना को दो मुकाबलों की प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया और उनकी जगह उथप्पा को मौका मिला। गौतम गंभीर का कहना है कि देखना होगा कि एमएस धोनी प्ले ऑफ में इन दोनों खिलाड़ियों में से किसे मौका देंगे। पूर्व ओपनर ने यह भी कहा कि धोनी को जोश हेजलवुड के सारे ओवर एक ही बार में नहीं फेंकवाने चाहिए। डेथ ओवर में उनके ओवर बचाकर रखने चाहिए जो कारगर साबित हो सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed