फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2021 CSK vs DC Dehli capitals head coach Ricky Ponting said MS Dhoni is one of the great finishers of the game

IPL 2021: माही के मुरीद हुए दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच पोंटिंग, एमएस धोनी की तारीफ में कही यह बात

Mon, 11 Oct 2021 04:13 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: ओम. प्रकाश Updated Mon, 11 Oct 2021 04:13 PM IST
सार

दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की जमकर तारीफ की है। रविवार को सीएसके और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए क्वालीफायर मैच में धोनी ने आखिरी ओवर में ताबड़तोड़ बैटिंग करते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई थी। 

विज्ञापन
IPL 2021 CSK vs DC Dehli capitals head coach Ricky Ponting said MS Dhoni is one of the great finishers of the game
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ की है। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान को खेल के सबसे महान फिनिशर्स में से एक बताया। रविवार को धोनी की टीम सीएसके ने पहले क्वालीफायर मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को चार विकेट से हराकर इंडियन प्रीमियर लीग के फाइनल में नौंवी बार प्रवेश किय़ा। इस दौरान धोनी ने अंतिम ओवर में  बल्लेबाजी आतिशी बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई। 

विज्ञापन

अंतिम ओवर में थी 13 रनों की दरकार

चेन्नई सुपर किंग्स को मैच जीतने के लिए आखिरी ओवर में 13 रनों की दरकार थी। सीएसके की पारी का अंतिम ओवर टॉम करन फेंकने आए। उन्होंने मोईन अली को पहली गेंद पर आउट कर दिया। इसके बाद धोनी ने जिम्मेदारी संभाली। माही ने टॉम की दूसरी गेंद पर एक्ट्रॉ कवर के ऊपर से चौका लगाया। तीसरी गेंद पर धोनी के बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर सीमा रेखा के बाहर चली गई। फिर टॉम करन ने चौथे गेंद वाइड डाली। अगली गेंद पर धोनी ने डीप स्क्वायर लेग के ऊपर से गेंद को बाउंड्री के बाहर भेज दिया। कुल मिलाकर धोनी ने इस ओवर में बल्ले के जरिए 12 रन बटोरो। इससे पहले वह आवेश खान की गेंद पर छक्का लगा चुके थे। धोनी ने 6 गेंदों पर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 18 रनों की नाबाद पारी खेली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

धोनी महान फिनिशर्स में से एक

मैच के बाद बात करते हुए दिल्ली के हेड को रिकी पोंटिंग ने कहा, धोनी महान फिनिशर्स में से एक हैं, हम डग आउट में बैठे थे और यह सोच रहे थे क्या धोनी बल्लेबाजी करने आएंगे, क्या जडेजा आएंगे, मैंने अपना हाथ ऊपर किया कहा, अब धोनी बल्लेबाजी करने के लिए आएंगे और वह मैच को फिनिश की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा, देखो मुझे लगता है जब वह रिटायर हो जाएंगे तो उन्हें नि:संदेह सबसे महान फिनिशर्स में से याद किया जाएगा। 

विज्ञापन

धोनी के खिलाफ योजना बनाने में विफल रहे गेंदबाज

दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच ने कहा कि दिल्ली के गेंदबाज एमएस धोनी के खिलाफ सही रणनीति बनाने में असफल रहे। पोंटिंग ने आगे कहा, देखिए, हमने उन आखिरी कुछ ओवरों में शायद उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं किया, जितना हमें धोनी के खिलाफ करने की जरूरत थी, अगर आप चूक गए तो भुगतान करना पड़ेगा, क्योंकि धोनी यह लंबे समय तक किया है। पोंटिंग के मुताबिक, मेरा मानना है कि हमारे गेंदबाजों ने उनके लिए सही जगह पर गेंदबाजी नहीं की जिसका परिणाम हमें भुगतना पड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed