फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2021 CSk captain MS dhoni said 250 would have been closer to a par score after Rajasthan Royals chase down 190 in 17.3 overs

CSK vs RR: राजस्थान की धमाकेदार जीत पर धोनी का व्यंग, कहा- 250 रनों का स्कोर भी कम पड़ जाता

Sun, 03 Oct 2021 09:05 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी Published by: ओम. प्रकाश Updated Sun, 03 Oct 2021 09:05 AM IST
सार

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच हार जाने के बाद सीएसके के कप्तान एमएस धोनी ने विपक्षी टीम की तारीफ की। उन्होंने कहा कि जिस तरह से राजस्थान के बल्लेबाज बैटिंग कर रहे थे ऐसे में 250 रनों का स्कोर बराबर करने के लिए सही होता। 

विज्ञापन
IPL 2021 CSk captain MS dhoni said 250 would have been closer to a par score after Rajasthan Royals chase down 190 in 17.3 overs
एमएस धोनी - फोटो : social media

विस्तार

आईपीएल 2021 का 47वां मुकबला 2 अक्तूबर को चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। इस मुकाबले में दोनों टीमों की तरफ से शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। चेन्नई ने पहले धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 189 रन बनाए। वही, लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की टीम ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए 17.3 ओवर में तीन विकेट खोकर 190 रनों का टारगेट हासिल कर लिया। महेंद्र सिंह धोनी जीत या हार मे समान रहते हैं। मैच के बाद उन्होंने विपक्षी टीम की तारीफ की और राजस्थान रॉयल्स की महानता को स्वीकार किया। 

विज्ञापन

250 का स्कोर बराबर के करीब होता

मैच के बाद एमएस धोनी ने व्यंगात्मक रूप में कहा, जब राजस्थान की टीम ने 17.3 ओवर में 190 रनों का टारगेट हासिल कर लिया, और जिस तरह से वे बल्लेबाजी कर रहे थे ऐसे में 250 रनों का लक्ष्य बराबरी के लिए होता, क्योंकि उनके सात विकेट सुरक्षित थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

धोनी ने यशस्वी और लुइस को दिया श्रेय

चेन्ई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने राजस्थान के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और एविन लुइस को जीता का श्रेय दिया। इन दोनों बल्लेबाजों ने पहले छह ओवर में आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए सीएसके को मैच से बाहर कर दिया। धोनी ने मैच के बाद कहा कहा, हारने के लिए एक खराब टॉस, 190 रन अच्छा स्कोर था लेकिन ओस ने उस सपाट कर दिया औ गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आने लगी, आपको अच्छी बल्लेबाजी करने की जरूरत थी और उनके बल्लेबाजों ने ऐसा करते हुए गेंदबाजों पर दबाव बनाया, उन्होंने छह ओवर के खेल में मैच हमने छीन लिया। 

विज्ञापन

लुइस-यशस्वी ने 5 ओवर में जोड़े 77 रन

190 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरे राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाजों ने आक्रामक शुरुआत करते हुए सीएसके के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं। पारी का आगाज करने आए एविन लुइस और यशस्वी जायसवाल ने पांच ओवर में 77 रन बनाए। जिसके बाद चेन्नई को मैच में वापस आऩे का मौका नहीं मिला। जायसवाल ने कातिलाना बल्लेबाजी करते हुए 19 गेंदों पर अर्धशतक लगाया। जबकि, लुइस 12 गेंदों पर 27 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद रही सही कसर शिवम दुबे ने पूरी कर दी। उन्होंने 42 गेंदों पर तेज-तर्रार 64 रन बनाए। जिसके चलते राजस्थान मैच जीतने में सफल रहा। 

ऋतुराज की शानदार पारी

मैच के बाद धोनी ने सीएसके के शतकवीर बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, यह एक यादगार पारी थी जिसे काफी समय जेहन में रहेगी।जब उनके कलाई के स्पिनर गेंदबाजी कर रहे थे तो यह थोड़ा रुक रही थी, और यह बाद में बेहतर होने लगा, तभी ऋतुराज ने अच्छी तरह से कैपिटलाइज किया, अक्सर जब आप मैच हार जाते हैं तो इस पर पर्दा पड़ जाता है, लेकिन यह एक शानदार पारी थी। बता दें, ऋतुराज ने इस मैच में 60 गेंदों पर 101 रनों की नाबाद पारी खेली खेली थी। इस दौरान उन्होंने 9 चौके और 5 छक्के लगाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed