{"_id":"608511518ebc3e8dae157c07","slug":"ipl-2021-chris-morris-says-they-are-trying-to-give-people-a-reason-to-smile-amid-pandemic","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के गम से उबारेगा IPL: मॉरिस बोले- इस वक्त भारतीयों को खुश रखना हमारी जिम्मेदारी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कोरोना के गम से उबारेगा IPL: मॉरिस बोले- इस वक्त भारतीयों को खुश रखना हमारी जिम्मेदारी
Sun, 25 Apr 2021 12:20 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sun, 25 Apr 2021 12:20 PM IST
सार
इस जीत से रॉयल्स का मनोबल बढ़ा देगा जिसे पिछले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 10 विकेट की शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
क्रिस मॉरिस
- फोटो : ट्विटर
विस्तार
राजस्थान रॉयल्स के ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस ने कहा है कि भारत में कोविड-19 महामारी को लेकर उनकी टीम में कई बार चर्चा हुई है और यहां महामारी की दूसरी लाहर से लोगों को जो पीड़ा हो रही है उसे खिलाड़ी महसूस कर सकते हैं। भारत में संक्रमण के रोजाना तीन लाख से अधिक मामले सामने आ रहे हैं और महत्वपूर्ण दवाइयों तथा ऑक्सीजन की कमी ने संकट को और बढ़ा दिया है। मॉरिस ने कहा कि जो हो रहा है उसे समझ पाना मुश्किल है।
विज्ञापन
कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ शनिवार को रॉयल्स की छह विकेट की जीत के बाद मॉरिस ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘एक टीम के रूप में पिछले कुछ दिनों में हमने इस बारे में काफी चर्चा की है। हमने देखा है कि अगर पूरे भारत में नहीं तो फिर कुछ हिस्सों में यह महामारी कितना बुरा असर डाल रही है। जो हो रहा है उसे समझ पाना बेहद मुश्किल है। यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम चेहरों पर मुस्कुराहट के साथ खेलें क्योंकि हमारे पास मुस्कुराने का कारण है और हम स्वस्थ हैं और हमें क्रिकेट खेलने को मिल रहा है।'
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज मॉरिस ने कहा, 'उम्मीद करते हैं कि हम घरों में हमें देख रहे लोगों को खुश कर पाएंगे। हम जीते या हारें, यह लोगों को खुश करने का मौका है, अगर इससे लोगों को खुश होने का मौका मिलता है तो एक खेल के रूप में हम अच्छा कर रहे हैं। आज हम योजना को कहीं बेहतर तरीके से लागू कर पाए, सही लेंथ से गेंदबाजी की, यॉर्कर और धीमी गेंद की।'
विज्ञापन
मॉरिस ने नाइटराइडर्स के खिलाफ 22 रन देकर चार विकेट चटकाए, जिसके बाद कप्तान संजू सैमसन ने 42 और दक्षिण अफ्रीका के डेविड मिलर ने 24 रन की पारी खेलकर पूर्व चैंपियन टीम को सत्र की दूसरी जीत दिलाई।