MI vs CSK: मुंबई के खिलाफ भिड़ंत से पहले कोच फ्लेमिंग ने सीएसके को दी सलाह, कहा- हर हाल में करना होगा यह काम
आईपीएल के दूसरे सत्र की शुरुआत होने में कुछ घंटे बाकी हैं। दूसरे चरण का पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। मैच से पहले सीएसके के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने अपने खिलाड़ियों को चेताया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंडियन प्रीमियर लीग 2021 के दूसरे सत्र की शुरुआत आज से होने जा रही है। इस चरण का पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच दुबई में खेला जाएगा। यह मुकाबला शुरू होने में बस कुछ घंटे बाकी हैं। ऐसे में सीएसके के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने बयान दिया है। उनका कहना है कि यह एक नई शुरुआत है। उन्होंने कहा इस साल आईपीएल दो भागों में खेला जा रहा है जिसकी वजह से अलग चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा उन्होंने सीएसके की टीम को चेताते हुए कहा कि मैच जीतने के लिए खिलाड़ियों का फॉर्म में होना जरूरी है।
मैच जीतने के लिए खिलाड़ियों का फॉर्म में होना जरूरी
मुंबई के खिलाफ अहम मैच से पहले उन्होंने सीएसके टीवी से बात करते हुए कहा, हम एक बार फिर अच्छी शुरुआत करना चाहते हैं, आगामी मैच जीतने के लिए हमारे खिलाड़ियों को फॉर्म में होना बेहद जरूरी है। हम दूसरे सत्र में नई शुरुआत करना चाहते हैं और हम इसे नए टूर्नामेंट के तौर पर देख रहे हैं।
मुंबई का प्रदर्शन हमारे खिलाफ बेहतर
रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस के बारे में बात करते हुए हुए सीएसके के कोच ने कहा, हमने पहले चरण हार के साथ समाप्त किया था। उस मैच में पोलार्ड ने शानदार पारी खेली थी। मुंबई का प्रदर्शन हमारे खिलाफ बेहतर रहा है, इसलिए हमें खेल के स्तर को अधिक ऊंचा उठाने की जरूरत है।
चेन्नई-मुंबई में होगी कांटे की टक्कर
सीएसके के कोच के मुताबिक, दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। उन्होंने आगे कहा, 'कोचिंग के नजरिए से, आप चाहते हैं कि खेल चल रहा हो ताकि आप यह जान सकें कि किस पर काम करना है और टीम कहां है,। इसलिए, हम हमेशा की तरह इसके लिए तैयार हैं।
चेन्नई-मुंबई हेड टू हेड
चेन्नई और मुंबई के बीच जब कभी मैच खेला गया तो रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। ओवर ऑल रिकॉर्ड देखा जाए तो रोहित शर्मा की टीम एमएस धोनी की सीएसके पर भारी पड़ी है। इन दोनों टीमों के बीच अब तक 33 आईपीएल मैच खेले गए गए हैं जिनमें मुंबई इंडियंस ने 20 मैच जीते जबकि सीएसके की टीम को 13 मैचों में सफलता मिली।