फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2021 Central COVID 19 testing agency helping BCCI keep up to date with every corona test report in UAE

IPL 2021: बीसीसीआई ने यूएई में नियुक्त की केंद्रीय कोविड परीक्षण एजेंसी, बोर्ड समेत टीमों को तुरंत भेजी जाती है रिपोर्ट

Sat, 25 Sep 2021 04:15 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Sat, 25 Sep 2021 04:15 PM IST
सार

बीसीसीआई ने संयुक्त अरब अमीरात में खेले जा रहे आईपीएल के दूसरे चरण में केंद्रीय कोविड-19 परीक्षण एजेंसी नियुक्त की है। जिसके जरिए खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ की टेस्ट रिपोर्ट संबंधित फ्रेंचाइजी के साथ बोर्ड तक पहुंचाई जाती है। 

विज्ञापन
IPL 2021 Central COVID 19 testing agency helping BCCI keep up to date with every corona test report  in UAE
बीसीसीआई - फोटो : twitter@bcci

विस्तार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आईपीएल के दूसरे चरण में प्रत्येक खिलाड़ी और सहयोगी स्टाफ की टेस्ट रिपोर्ट संबंधित फ्रेंचाइजी के साथ बोर्ड तक पहुंचाने के लिए यूएई में एक केंद्रीय कोविड-19 परीक्षण एजेंसी नियुक्त की है। समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए एक सूत्र ने कहा, पहले टीमों को संबंधित परीक्षण एजेंसियों की अनुमति थी लेकिन बीसीसीआई ने इस बार सभी कोविड-19 परीक्षण करने के लिए वीपीएस हेल्थकेयर नियुक्त किया है। अब सभी रिपोर्ट संबंधित टीमों के अलावा बोर्ड को भेजी जाती हैं। 

विज्ञापन
Trending Videos

केंद्रीय परीक्षण एजेंसी होना महत्वपूर्ण

सूत्र ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए आगे कहा कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने महसूस किया कि एक केंद्रीय परीक्षण एजेंसी होना महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे सभी परीक्षणों पर नजर रखने में मदद मिलेगी और साथ ही परीक्षण के परिणाम बोर्ड को तुरंत उपलब्ध होंगे। इस प्रक्रिया के चलते सूचना के प्रसारण में कोई देरी नहीं होगी। दिलचस्प बात यह है कि बीसीसीआई इस बार बायो बबल को मैनेज कर रहा है और मैच के दिन मैदान पर जाने वाले सभी खिलाड़ियों और अधिकारियों के शरीर के तापमान पर भी नजर रख रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

डेटा सौंपने का आदेश

एक फ्रेंचाइजी के अधिकारी ने एएनआई से बात करते हुए कहा, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने टीमों को न केवल बायो बबल में शामिल हर व्यक्ति के शरीर के तापमान की जांच करने के लिए कहा है बल्कि मैच के दिन बोर्ड को डेटा सौंपने के लिए भी कहा है। प्रत्येक फ्रेंचाइजी को टीम होटल से मैदान पर जाने से पहले मैच के दिन बीसीसीआई को डेटा भेजना होगा।

विज्ञापन

कोरोना की वजह से आईपीएल का 14वां सीजन हुआ था स्थगित

इंडियन प्रीमियर लीग का 14वां सत्र इस साल मई में कोरोना संक्रमण की वजह से स्थगित कर दिया गया था। क्योंकि उस दौरान कई खिलाड़ी भी संक्रमित हो चुके थे। करीब चार महीने बाद बीते रविवार को आईपीएल के दूसरे चरण की शुरुआत हुई। पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। अब तक लीग के दूसरे चरण में सिर्फ एक कोरोना संक्रमण का मामला आया है। सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज टी नटराजन संक्रमित पाए गए हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed