फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ipl 2021 2nd phase srh vs MI and RCB vs DC live and online streaming details of Sunrisers Hyderabad vs Mumbai Indian and Delhi capitals vs Royal Challengers Bangalore matches

IPL 2021: लीग में पहली बार होंगे एक ही समय पर दो मुकाबले, जानें कब-कहां और कैसे देखें SRH vs MI और RCB vs DC मैच की लाइव स्ट्रीमिंग

Fri, 08 Oct 2021 01:17 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Fri, 08 Oct 2021 01:17 PM IST
सार

इंडियन प्रीमियर लीग में आज दो मैच खेले जाएंगे। यह आईपीएल इतिहास में पहली बार होगा जब एक ही समय पर दो मुकाबले होंगे। पहला मैच सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच होगा। जबकि, दूसरा रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। 

विज्ञापन
ipl 2021 2nd phase srh vs MI and RCB vs DC live and online streaming details of Sunrisers Hyderabad vs Mumbai Indian and Delhi capitals vs Royal Challengers Bangalore matches
आईपीएल 2021 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईपीएल 2021 में ऐसा पहली बार होगा जब एक ही समय पर दो मैच खेले जाएंगे। यह मुकाबले शुक्रवार यानी आज होंगे। इंडियन प्रीमियर लीग का 55वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। हैदराबाद प्ले ऑफ की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी है। वहीं मुंबई के इस सत्र में प्ले ऑफ में पहुंचने के चांस न के बराबर हैं। मुंबई को प्ले ऑफ में अगर जगह बनानी है तो उसे हैदराबाद को बहुत बड़े अंतर से हराना होगा। नहीं तो कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम प्ले ऑफ में लगभग अपनी जगह पक्की कर चुकी है। 

विज्ञापन


आज ही आईपीएल का दूसरा मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। इस मुकाबले को भारी अंतर से जीतकर विराट की टीम दूसरे स्थान पर जाने की कोशिश करेगी। पिछला मुकाबला सनराइजर्स के खिलाफ हार चुकी आरसीबी की राह अंकतालिका में नंबर एक पर मौजूद दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आसान नहीं होगी। विराट की टीम इस समय तीसरे स्थान पर है। आरसीबी के अभी 16 अंक हैं और उसका नेट रन रेट चेन्नई सुपर किंग्स के कम है। आइए आपको बताते हैं कि सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेलने जाने वाले मैचों का लाइव प्रसारण कब,कहां और कैसे देख सकते हैं। 
विज्ञापन

 

कब और कहां खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला?

सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2021 का 55वां मुकाबला अबुधाबी के शेख जायद क्रिकेट स्टेडियम में 8 अक्टूबर को खेला जाएगा।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल का 56वां मैच दुबई में 8 अक्टूबर को खेला जाएगा।

कितने बजे शुरू होंगे दोनों मैच?

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाने वाला मैच भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे शे शुरू होगा। मैच से आधा घंटे पहले यानी 7 बजे टॉस होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाने वाला मुकाबला भी भारतीय समयानुसार 7.30 बजे से शुरू होगा और मैच से आधा घंटे पहले टॉस होगा। 

कहां देख सकते हैं मैचों का लाइव प्रसारण?

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले जाने वाले दोनों मैचों का लाइव प्रसारण आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। 

कहां देखें ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग?

दोनों मैचों की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग Disney+Hotstar पर देख सकते हैं। इसके अलावा मैच की पल-पल की अपडेट्स amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed