IPL 2021: गुरु 'धोनी' से भिड़ेंगे शिष्य 'विराट', दूसरे चरण में आरसीबी को पहली जीत की तलाश, कब-कहां और कैसे देखें मैच की LIVE स्ट्रीमिंग
आईपीएल 2021 के दूसरे चरण में कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ शर्मनाक प्रदर्शन और करारी हार के बाद विराट की टीम जोरदार वापसी करते हुए जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी। वहीं धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपरकिंग्स अपनी जीत की लय को बरकरार रखते हुए अंक तालिका में शीर्ष पर काबिज होना चाहेगी।
विस्तार
आईपीएल 2021 के दूसरे चरण में विराट कोहली की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को पहली जीत की तलाश है। कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ शर्मनाक प्रदर्शन और करारी हार के बाद विराट की टीम जोरदार वापसी करते हुए जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी। वहीं धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपरकिंग्स अपनी जीत की लय को बरकरार रखते हुए अंक तालिका में शीर्ष पर काबिज होना चाहेगी। ऐसे में शुक्रवार को होने वाला लीग का 35वां मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है। ऐसे में आइए जानते हैं मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकॉस्ट की सारी जानकारी।
कब खेला जाएगा सीएसके-आरसीबी के बीच मुकाबला?
आईपीएल 2021 का 35वां मुकाबला सीएसके-आरसीबी के बीच शुक्रवार यानी 24 सितंबर को खेला जाएगा।
कहां होगी चेन्नई और बैंगलोर के बीच भिड़ंत?
यह मुकाबला पहली बार शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
कितने बजे होगा मैच?
भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे टॉस होगा और 7:30 बजे से मैच शुरू हो जाएगा।
कहां देख सकते हैं लाइव मैच?
सीएसके-आरसीबी के बीच होने वाले इस मुकाबले को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल्स पर आठ अलग-अलग भाषाओं में देख सकते हैं। हिंदी-अंग्रेजी के अलावा इसे छह क्षेत्रीय भाषाओं में भी देखा जा सकता है।
कहां देखें ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग?
मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग सब्सक्रिप्शन के साथ Disney+Hotstar पर देख सकते हैं। इसके अलावा मैच के लाइव अपडेट्स amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।
दोनों टीमों की स्क्वॉड
चेन्नई सुपर किंग्स:
एमएस धोनी (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, मोइन अली, सुरेश रैना, अंबाती रायुडू, रवींद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, शार्दुल ठाकुर, लुंगी एनगिडी, दीपक चाहर, इमरान ताहिर, फाफ डुप्लेसिस, रॉबिन उथप्पा, कर्ण शर्मा, जोश हेजलवुड, जेसन बेहरेनडोर्फ, कृष्णप्पा गौतम, मिशेल सेंटनर, रवि श्रीनिवासन साई किशोर, हरि निशांत, एन जगदीसन, चेतेश्वर पुजारा, केएम आसिफ, हरिशंकर रेड्डी, भगत वर्मा
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर:
विराट कोहली (कप्तान), नवदीप सैनी, ग्लेन मैक्सवेल, डैन क्रिश्चियन, रजत पाटीदार, दुष्मंथा चमीरा, पवन देशपांडे, मोहम्मद सिराज, हर्षल पटेल, मोहम्मद अजहरुद्दीन, सचिन बेबी, वनिन्दु हसरंगा, जॉर्ज गार्टन, युजवेंद्र चहल, शाहबाज अहमद, देवदत्त पडिक्कल, काइल जैमीसन, सुयश प्रभुदेसाई, केएस भरत, टिम डेविड, आकाश दीप, एबी डिविलियर्स