{"_id":"5f3f6cc48111361d833f72af","slug":"ipl-2020-this-ipl-will-be-different-says-ajinkya-rahane-of-delhi-capitals","type":"story","status":"publish","title_hn":"रविवार को यूएई के लिए रवाना होगी दिल्ली कैपिटल्स, रहाणे ने कहा- चुनौतीपूर्ण हो इसबार का IPL","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
रविवार को यूएई के लिए रवाना होगी दिल्ली कैपिटल्स, रहाणे ने कहा- चुनौतीपूर्ण हो इसबार का IPL
Fri, 21 Aug 2020 12:14 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Fri, 21 Aug 2020 12:14 PM IST
विज्ञापन
अजिंक्य रहाणे
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजिंक्य रहाणे इंडियन प्रीमियर लीग से पहले अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस कर रहे हैं, जबकि दिल्ली कैपिटल्स के उनके साथी पृथ्वी शॉ का पूरा ध्यान अभ्यास पर है। दिल्ली कैपिटल्स टीम के खिलाड़ी गुरुवार को मुंबई पहुंच गए और रविवार को यूएई के लिए रवाना होंगे जहां 19 सितंबर से आईपीएल खेला जाना है।
विज्ञापन
रहाणे ने कहा कि इसमें कोई शक नहीं कि यह चुनौतीपूर्ण दौरा होगा। पिछले कुछ महीने मैने भी शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस किया है। उन्होंने कहा ,‘परिवार के साथ समय बिताने से काफी सकारात्मक ऊर्जा मिली है। इस बार का आईपीएल अलग ही अनुभव होगा और हमें सकारात्मकता बनाए रखनी होगी।’
विज्ञापन
शॉ ने कहा कि हम पिछले चार पांच महीने से इस महामारी से जूझ रहे हैं और सभी को पता है कि क्या करना है और क्या नहीं। हम ऐसे हालात में खेलने की मानसिक तैयारी कर रहे थे। उन्होंने कहा ,‘हमें पता है कि लोगों की काफी अपेक्षाएं होंगी। हमारा फोकस अभ्यास के हर मौके का पूरा इस्तेमाल करने पर होगा हम टीम में ऐसा माहौल बनाना चाहते हैं जिससे पिछले साल काफी सफलता मिली थी।’
विज्ञापन