फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2020 This IPL will be different says Ajinkya Rahane of Delhi Capitals

रविवार को यूएई के लिए रवाना होगी दिल्ली कैपिटल्स, रहाणे ने कहा- चुनौतीपूर्ण हो इसबार का IPL

Fri, 21 Aug 2020 12:14 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Fri, 21 Aug 2020 12:14 PM IST
विज्ञापन
IPL 2020 This IPL will be different says Ajinkya Rahane of Delhi Capitals
अजिंक्य रहाणे - फोटो : सोशल मीडिया

अजिंक्य रहाणे इंडियन प्रीमियर लीग से पहले अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस कर रहे हैं, जबकि दिल्ली कैपिटल्स के उनके साथी पृथ्वी शॉ का पूरा ध्यान अभ्यास पर है। दिल्ली कैपिटल्स टीम के खिलाड़ी गुरुवार को मुंबई पहुंच गए और रविवार को यूएई के लिए रवाना होंगे जहां 19 सितंबर से आईपीएल खेला जाना है।

विज्ञापन


रहाणे ने कहा कि इसमें कोई शक नहीं कि यह चुनौतीपूर्ण दौरा होगा। पिछले कुछ महीने मैने भी शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस किया है। उन्होंने कहा ,‘परिवार के साथ समय बिताने से काफी सकारात्मक ऊर्जा मिली है। इस बार का आईपीएल अलग ही अनुभव होगा और हमें सकारात्मकता बनाए रखनी होगी।’
विज्ञापन


शॉ ने कहा कि हम पिछले चार पांच महीने से इस महामारी से जूझ रहे हैं और सभी को पता है कि क्या करना है और क्या नहीं। हम ऐसे हालात में खेलने की मानसिक तैयारी कर रहे थे। उन्होंने कहा ,‘हमें पता है कि लोगों की काफी अपेक्षाएं होंगी। हमारा फोकस अभ्यास के हर मौके का पूरा इस्तेमाल करने पर होगा  हम टीम में ऐसा माहौल बनाना चाहते हैं जिससे पिछले साल काफी सफलता मिली थी।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed