फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अब टाटा भी IPL 2020 की स्पॉन्सरशिप दौड़ में शामिल, इन कंपनियों को मिलेगी कड़ी टक्कर

Fri, 14 Aug 2020 09:53 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 14 Aug 2020 09:53 PM IST
विज्ञापन
IPL 2020: Tata Sons Emerge Strong Contenders For Title Sponsorship
IPL 2020 - फोटो : सोशल मीडिया

टाटा समूह ने इस साल इंडियन प्रीमियर लीग का टाइटल प्रायोजक बनने के लिए 'एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट' (EOI) जमा कर दिया है जबकि शिक्षा प्रौद्यौगिकी कंपनी 'अनअकैडमी' और फंतासी स्पोर्ट्स मंच 'ड्रीम11' भी इस साल चीनी मोबाइल फोन कंपनी वीवो की जगह लेने के लिये इस दौड़ में शामिल हैं।

IPL 2020: Tata Sons Emerge Strong Contenders For Title Sponsorship
बीसीसीआई

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) को ईओआई जमा करने की अंतिम तारीख शुक्रवार तक ही थी। आईपीएल का आयोजन 19 सितंबर से 10 नवंबर तक इस साल संयुक्त अरब अमीरात में किया जायेगा। टाटा समूह के आने से अब टाइटल प्रायोजन अधिकार की होड़ रोचक हो गई है।

IPL 2020: Tata Sons Emerge Strong Contenders For Title Sponsorship
टाटा समूह - फोटो : FACEBOOK

बीसीसीआई को उम्मीद है कि बोली वीवो के सालाना 440 करोड़ रूपये के करार से बहुत कम नहीं होगा भले ही यह अधिकार संक्षिप्त अवधि के लिए दिए जाएगे। कंपनी के एक प्रवक्ता ने बताया, 'हां , टाटा समूह ने आईपीएल टाइटल अधिकारों के लिए ईओआई जमा करा दी है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2020: Tata Sons Emerge Strong Contenders For Title Sponsorship
अनअकैडमी लोगो - फोटो : Unacademy

इसकी जानकारी रखने वाले बीसीसीआई के वरिष्ठ सूत्र ने इससे पहले पीटीआई से कहा था, 'अनअकैडमी और ड्रीम 11 ने आईपीएल के टाइटल प्रायोजन अधिकार हासिल करने के लिए ईओआई सौंप दिया है। ईओआई में बोली लगाने की राशि का जिक्र नहीं होता। यह 18 अगस्त को ईओई एट बीसीसीआई टीवी को भेजा जाएगा।'

विज्ञापन
IPL 2020: Tata Sons Emerge Strong Contenders For Title Sponsorship
सोशल मीडिया पर वायरल होते मीम्स - फोटो : ट्विटर

बीसीसीआई ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि ऊंची बोली लगाने वाले को तब तक टाइटल प्रायोजन अधिकार नहीं मिल सकते जब तक मूल संस्था उसकी योजना से संतुष्ट नहीं हो। योग गुरू बाबा रामदेव की पतंजलि और जियो कम्युनिकेशंस भी दौड़ में है, लेकिन बीसीसीआई की ओर से अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed