फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2020: Sunil narine is not playing match vs RCB after bowling action report

IPL 2020: इस विवाद के चलते नरेन आज के मैच से बाहर, RCB की प्लेइंग XI में भी बदलाव

Mon, 12 Oct 2020 07:31 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 12 Oct 2020 07:31 PM IST
विज्ञापन
IPL 2020: Sunil narine is not playing match vs RCB after bowling action report
सुनील नरेन - फोटो : ट्विटर @KKRiders
लगातार दो करीबी मैचों में जीत से आत्मविश्वास से भरी कोलकाता नाइटराइडर्स और विराट कोहली की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर बैंगलोर का आमना-सामना शारजाह में जारी है। टॉस जीतकर आरसीबी पहले बल्लेबाजी कर रही है। दोनों ही टीम मैच में जीत की लय को बरकरार रखने के लिए जी-जान लगा रही है। दोनों टीमों के नाम छह मैचों में चार जीत के साथ आठ अंक है, लेकिन बेहतर नेट रनरेट के कारण केकेआर तालिका में आरसीबी से एक स्थान ऊपर तीसरे पायदान पर है। इस मैच में केकेआर और आरसीबी ने एक-एक बदलाव किया है।
विज्ञापन

 

RCB की प्लेइंग XI

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव है। पेसर मोहम्मद सिराज को बल्लेबाज गुरकीरत सिंह मान की जगह अंतिम-11 में शामिल किया हया है। यानी आज विराट सेना एक अतिरिक्त गेंदबाज के साथ उतरी है।
   
  • बल्लेबाज: आरोन फिंच, देवदत्त पडीक्कल, विराट कोहलीविकेटकीपर: एबी डिविलियर्स
  • ऑलराउंडर: क्रिस मॉरिस और शिवम दुबे 
  • गेंदबाज: युजवेंद्र चहल, नवदीप सैनी, वॉशिंगटन सुंदर, इसुरु उडाना, मोहम्मद सिराज

KKR की प्लेइंग XI

गेंदबाजी एक्शन रिपोर्ट होने के बाद सुनील नरेन आज का मैच नहीं खेल रहे हैं। कैरेबियाई ऑलराउंडर की जगह इंग्लैंड के तूफानी बल्लेबाज टॉम बैंटन आज अपना डेब्यू कर रहे हैं। बैंटन बड़े शॉट्स के लिए पहचाने जाते हैं।
   
  • बल्लेबाज: राहुल त्रिपाठी, शुभमन गिल, नितीश राणा, इयॉन मॉर्गन, टॉम बैंटन
  • विकेटकीपर: दिनेश कार्तिक
  • ऑलराउंडर: आंद्रे रसेल
  • गेंदबाज: वरुण चक्रवर्ती, प्रसिद्ध कृष्णा, पैट कमिंस और कमलेश नागरकोटी

विज्ञापन

दोनों टीमों के 11 खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed