IPL 2020: स्मिथ और वार्नर होंगे आमने-सामने, कुछ ऐसी हो सकती है SRH और RR की प्लेइंग XI
आईपीएल के 13वें सीजन में राजस्थान के लिए सब कुछ सही नहीं जा रहा है। लगातार दो जीत से शुरुआत करने वाली राजस्थान अपने पिछले चार मुकाबले हारकर अंकतालिका में सातवें स्थान पर लुढ़क गई है। रविवार को हैदराबाद से होने वाले इस मुकाबले में टीम जीत के लय को हासिल करना चाहेगी। वहीं हैदराबाद की टीम यह मैच जीतकर अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगी। ऐसे में आइए जानते हैं कि क्या हो सकती है दोनों टीमों की संभावित एकादस
राजस्थान रॉयल्स
ऑलराउंडर बेन स्टोक्स आज टीम के साथ जुड़ सकते हैं। ऐसे में टीम में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। यशस्वी जायसवाल और जोस बटलर फिर से पारी की शुरुआत कर सकते हैं। वहीं मध्यक्रम में स्टीव स्मिथ, संजू सैमसन, बेन स्टोक्स, राहुल तेवतिया, महिपाल लोमरोर खेल सकते हैं। गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर, वरुण आरोन, कार्तिक त्यागी और श्रेयस गोपाल फिर से नजर आ सकते हैं
बल्लेबाज: यशस्वी जायसवाल, स्टीव स्मिथ, संजू सैमसन
विकेटकीपर: जोस बटलर
ऑलराउंडर: बेन स्टोक्स, राहुल तेवतिया, महिपाल लोमरोर
गेंदबाज: जोफ्रा आर्चर, वरुण आरोन, कार्तिक त्यागी और श्रेयस गोपाल
सनराइजर्स हैदराबाद
हैदराबाद की टीम में शायद ही कोई बदलाव देखने को मिले। टीम इस वक्त संतुलित नजर आ रही है और अच्छा प्रदर्शन कर रही है।
बल्लेबाज: डेविड वार्नर, मनीष पांडे, केन विलियमसन, प्रियम गर्ग
विकेटकीपर: जॉनी बेयरस्टो
ऑलराउंडर: अब्दुल समद, अभिषेक शर्मा
गेंदबाज: राशिद खान, टी नटराजन, खलील अहमद, संदीप शर्मा