फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2020, DC vs SRH Playing 11: predicted and probable playing xi of sunrisers hyderabad and delhi capitals

DC vs SRH, IPL 2020: वार्नर दिल्ली के खिलाफ कर सकते हैं SRH में भारी बदलाव, ऐसी हो सकती है प्लेइंग XI

Tue, 29 Sep 2020 12:42 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 29 Sep 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
IPL 2020, DC vs SRH Playing 11: predicted and probable playing xi of sunrisers hyderabad and delhi capitals
दिल्ली कैपिट्ल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद - फोटो : अमर उजाला

IPL 2020, DC vs SRH: आईपीएल 2020 का 11वां मुकाबला 29 सितंबर (मंगलवार) को दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। जोश से लबरेज दिल्ली की टीम इस सीजन में विजयी रथ पर सवार है। टीम ने दो मैच खेले हैं और दोनों में ही जीत हासिल कर अंक तालिका में भी नंबर एक पायदान पर है। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद को अपनी पहली जीत की तलाश है। हैदराबाद ने अभी तक दो मैच खेले हैं और दोनों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। अंकतालिका में एसआरएच की टीम सबसे नीचे है। निश्चित तौर पर यह कप्तान डेविड वार्नर के लिए चिंता का विषय है। ऐसे में आइए जानते हैं कि कैसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन?

विज्ञापन

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग XI

दिल्ली की टीम में बदलाव की संभावना नजर नहीं आ रही है। कप्तान अय्यर की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। दिल्ली के सारे खिलाड़ी फॉर्म में हैं। पिछले मैच में धवन और शॉ की जोड़ी ने दिल्ली को एक मजबूत शुरुआत दिलाई थी। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 94 रनों की साझेदारी हुई थी। इस मैच में दिल्ली ने अनुभवी खिलाड़ियों से भरी चेन्नई सुपरकिंग्स को 44 रन से हराया था तो पहला मैच सुपरओवर में किंग्स इलेवन पंजाब से जीता था।

बल्लेबाज: शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, श्रेयस अय्यर, शिमरोन हेटमेयर
विकेटकीपर: ऋषभ पंत 
ऑलराउंडर: मार्कस स्टोइनिस
गेंदबाज: अक्षर पटेल, अमित मिश्रा, कागिसो रबाडा, आवेश खान, एनरिच नोर्त्जे

विज्ञापन
विज्ञापन

सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग XI

इस सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत अभी तक निराशाजनक रही है। हैदराबाद ने अब तक खेले दोनों मैच गंवाए हैं। डेविड वार्नर और जॉनी बेयरस्टो की सलामी जोड़ी टीम को मजबूत शुरुआत नहीं दे पा रही है। हालांकि, मध्यक्रम में मनीष पांडे मजबूत नजर आ रहे हैं, लेकिन उनका साथ देने वाला कोई नहीं। पूर्व कप्तान केन विलियमसन अगर पूरी तरह फिट हैं तो इस मैच में आजमाए जा सकते हैं। मोहम्मद नबी और राशिद खान के रूप में दो विश्व स्तरीय ऑलराउंडर्स टीम में मौजूद हैं, लेकिन तेज गेंदबाजी बेहद कमजोर है।

बल्लेबाज: डेविड वार्नर (कप्तान), मनीष पांडेय, प्रियम गर्ग, जॉनी बेयरस्टो
विकेटकीपर: ऋधिमान साहा
ऑलराउंडर्स: मोहम्मद नबी, अभिषेक शर्मा, राशिद खान
गेंदबाज: भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद, टी नटराजन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed