फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ipl 2020: sourav Ganguly lauds new-look Sharjah Cricket Stadium

शारजाह स्टेडियम को देख गदगद हुए गांगुली, बोले- युवा खिलाड़ी यहां खेलने को लेकर उत्सुक

Mon, 14 Sep 2020 11:35 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 14 Sep 2020 11:35 PM IST
विज्ञापन
ipl 2020: sourav Ganguly lauds new-look Sharjah Cricket Stadium
सौरव गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने इस साल आईपीएल की मेजबानी करने वाले तीन स्थलों में से एक शारजाह स्टेडियम का दौरा किया। इस नए स्टेडियम को देख गांगुली गदगद हुए और इसकी खूब सराहना की।

विज्ञापन

 

ipl 2020: sourav Ganguly lauds new-look Sharjah Cricket Stadium
आईपीएल 2020 - फोटो : ANI

भारत में कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए आईपीएल 2020 को यूएई में आयोजित किया जा रहा है और इस टी20 लीग की मेजबानी दुबई, अबु धाबी और शारजाह करेंगे। सोमवार को यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार गांगुली ने कहा कि युवा खिलाड़ी उस क्रिकेट मैदान में खेलने को लेकर उत्सुक हैं जहां सुनील गावस्कर और सचिन तेंदुलकर जैसे महान खिलाड़ियों ने इतिहास रचा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

ipl 2020: sourav Ganguly lauds new-look Sharjah Cricket Stadium
सौरव गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया

हाल में शारजाह स्टेडियम में बड़े पैमाने पर नवीनीकरण का कार्य किया गया है जिसमें नई कृत्रिम छत लगाना, रॉयल सुइट को अपग्रेड करना के अलावा कमेंटरी बॉक्स और वीआईपएल हॉस्पिटेलिटी बॉक्स को कोविड-19 से जुड़े नियमों के अनुसार तैयार करना है। गांगुली के साथ इस दौरान आईपीएल चेयरमैन बृजेश पटेल, पूर्व आईपीएल प्रमुख राजीव शुक्ला और आईपीएल सीओओ हेमंग अमीन भी मौजूद थे।

विज्ञापन

ipl 2020: sourav Ganguly lauds new-look Sharjah Cricket Stadium
सौरव गांगुली - फोटो : ट्विटर

इस दौरान बीसीसीआई कोषाध्यक्ष अरूण धूमल, बीसीसीआई संयुक्त सचिव जयेश जॉर्ज और मुबासिर उस्मानी के अलावा एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड के महाप्रबंधक भी मौजूद थे। शारजाह को आईपीएल के आगामी सत्र में 12 मैचों की मेजबानी करनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed