फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2020: Sanju Samson failing after good start, raises concern on his form and batting style

IPL 2020: अच्छी शुरुआत के बाद फेल हो रहे संजू सैमसन, टीम के लिए बने सिरदर्द, हो रही आलोचना

Fri, 23 Oct 2020 06:32 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 23 Oct 2020 06:32 AM IST
विज्ञापन
IPL 2020: Sanju Samson failing after good start, raises concern on his form and batting style
संजू सैमसन - फोटो : twitter@IPL

राजस्थान रॉयल्स के तेज तर्रार विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन इस आईपीएल में भी निरंतरता को बरकरार रखने में असफल रहे। टीम के उप-कप्तान और युवा बल्लेबाज ने आईपीएल के 13वें सीजन में तूफानी अंदाज में शुरुआत कर खूब वाहवाही लूटी। लेकिन इसके कुछ समय बाद ही वो फ्लॉप होने लगे, जिसके बाद उनकी आलोचना भी शुरू हो गई। आंकड़ों पर नजर डालें तो संजू सैमसन ने शुरुआती दो मुकाबलों को छोड़कर कोई भी बड़ी पारी नहीं खेली है और नाहीं टीम को कोई मैच जीता पाए।

विज्ञापन


सैमसन ने आईपीएल 2020 का आगाज एकदम धमाकेदार अंदाज में किया था। उन्होंने पहले चेन्नई सुपर किंग्स और फिर किंग्स एलेवेन पंजाब के खिलाफ तूफानी अर्धशतक लगाया था। सैमसन ने इन दो मुकाबलों में 74 गेंदों में 159 रन बना डाले थे। इस दौरान उनका औसत जहां 80 के करीब था वहीं स्ट्राइक रेट भी 215 थी। उनकी दोनों पारियों की बदौलत ही राजस्थान ने अपने शुरू के दोनों मुकाबले जीते थे। 
विज्ञापन


हालांकि इसके बाद सैमसन का बल्ला खामोश हो गया और वे खराब शॉट खेलकर अपने विकेट गंवाने लगे। इसके लिए उनकी जमकर आलोचना भी होने लगी। सैमसन ने अगले नौ मुकाबले में 102 गेंदें खेली और सिर्फ 113 रन ही बना पाए। इस दौरान उनकी औसत 10 के करीब पहुंच गई तो स्ट्राइक रेट सौ के पास लुढ़क गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सैमसन अब तक के इस सीजन में 11 मुकाबले खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने दो अर्धशतक की मदद से 272 रन बनाए हैं। ये दोनों ही अर्धशतक उनके शुरू के ही दोनों मुकाबले में आए थे, इसके बाद वे सिर्फ छोटी-छोटी पारियां ही खेल पाए। राजस्थान की लगातार हार का एक मुख्य कारण खुद संजू सैमसन भी हैं, जो जरुरत के समय टीम के लिए रन नहीं बना पा रहे हैं और अपनी विकेट फेंककर पवेलियन लौट रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed